{"_id":"5d3ba2d68ebc3e6d1323a93a","slug":"asia-s-first-animal-virtual-section-table-was-installed-at-the-bihar-veterinary-college-patna","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के इस विश्वविद्यालय में लगा एशिया का पहला 'वर्चुअल डिसेक्शन टेबल' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के इस विश्वविद्यालय में लगा एशिया का पहला 'वर्चुअल डिसेक्शन टेबल'
Sat, 27 Jul 2019 06:33 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 27 Jul 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
Bihar Veterinary College, Patna.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एशिया का पहला एनिमल वर्चुअल डिसेक्शन टेबल लगाया गया है। मानव चिकित्सा में यह संयंत्र भारत में पहले ही आ चुका है, लेकिन पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में यह संयंत्र न केवल भारत, बल्कि पूरे एशिया में पहला है।
विज्ञापन
इस तकनीक के आने से पशु शरीर रचना और शल्य चिकित्सा को समझने में आसानी होगी। यह उपकरण चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र के लिए बहुउपयोगी है, सिर्फ पशु चिकित्सा ही नहीं बल्कि मानव चिकित्सा के क्षेत्र में भी वर्चुअल डिसेक्शन टेबल की अपनी उपयोगिता है।
विज्ञापन
अनुसंधान निदेशक डॉ. रविंद्र कुमार के अनुसार विश्वविद्यालय के छात्रों को डिजिटल तकनीक के साथ अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह वर्चुअल डिसेक्शन टेबल शल्य चिकित्सा और एडवांस स्टडी के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा।
विज्ञापन
बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के शरीर रचना विभाग में लगाए गए इस वर्चुअल डिसेक्शन टेबल का उद्घाटन बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रामेश्वर सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा- यह बिहार के लिए गर्व की बात है कि बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में इस नई तकनीक की शुरुआत हुई। उन्होंने विद्यार्थियों और अध्यापकों को इस यंत्र का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी।
डॉ सिंह ने अनुसंधान निदेशक को निर्देश दिया कि पटना में स्थित अन्य अनुसंधान संस्थाओं के साथ मिलकर वन हेल्थ (पशु और मानव) पर काम करे। यह उपकरण अगर मानव चिकित्सा के उपयोग में आ सकता है तो विश्वविद्यालय मदद के लिए सदैव तत्पर है।