फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   As RJD rift widens Tejashwi Yadav asks for discipline now Tej Pratap tweets with Krishna Arjun samvad in Rashmirathi

तनातनी: तेजस्वी ने किया अनुशासन में रहने का इशारा, तेजप्रताप ने ट्वीट में लिखा- हे अर्जुन! मन अशांत है, लेकिन...

Sat, 04 Sep 2021 01:32 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 04 Sep 2021 01:32 PM IST
सार

यह पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप ने इस तरह के ट्वीट कर पार्टी नेतृत्व को कुछ संदेश देने की कोशिश की हो। वे पहले भी गीता में दिए कृष्ण-अर्जुन संवाद से जुड़े ट्वीट कर चुके हैं।

विज्ञापन
As RJD rift widens Tejashwi Yadav asks for discipline now Tej Pratap tweets with Krishna Arjun samvad in Rashmirathi
तेजस्वी यादव (दाएं) के साथ तेजप्रताप यादव। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार में मुख्य विपक्षी दल राजद में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। कुछ समय से लगातार पार्टी में दो भाइयों- तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच ही टकराव की स्थिति दिख रही है। दरअसल, तेज प्रताप पिछले काफी समय से पार्टी के सम्मानित नेता जगदानंद सिंह पर जुबानी हमले कर रहे थे। इसे लेकर तेजस्वी ने उन्हें चुप रहने और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी थी। हालांकि, तेजप्रताप ने अपने एक ट्वीट के जरिए  इशारों में तेजस्वी को सलाह दे डाली है।
विज्ञापन


ट्वीट में क्या बोले तेजप्रताप?
तेजप्रताप ने शनिवार को एक ट्वीट में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचना रश्मिरथी का श्लोक लिख दिया। उन्होंने कहा, "हे अर्जुन ! मन अशांत है और इसे नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन अभ्यास से इसे वश में किया जा सकता है।" इस ट्वीट में तेजप्रताप ने एक फोटो भी पोस्ट किया है, जिसमें भगवान कृष्ण साथ बैठे अर्जुन को सलाह देते दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


पहले भी गीता से जुड़े ट्वीट कर चुके हैं तेजप्रताप
यह पहली बार नहीं है जब तेजप्रताप ने इस तरह के ट्वीट कर पार्टी नेतृत्व को कुछ संदेश देने की कोशिश की हो। वे पहले भी गीता में दिए कृष्ण-अर्जुन संवाद से जुड़े ट्वीट कर चुके हैं। अपने पिछले ट्वीट में उन्होंने लिखा था- "फल की अभिलाषा छोड़कर कर्म करने वाला पुरुष ही अपने जीवन को सफल बनाता है।" इतना ही नहीं जन्माष्टमी की बधाई देने के दौरान अपने ट्वीट में उन्होंने जो फोटो पोस्ट की थी, उसमें अपने तस्वीर सबसे बड़ी दिखाई थी, जबकि लालू प्रसाद यादव से लेकर राज्य में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी की छोटी फोटो लगाई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तेजप्रताप यादव खुद को कृष्ण और तेजस्वी यादव को अर्जुन बताते हैं। कुछ दिन पहले किए गए अपने एक ट्वीट में उन्होंने अपनी और तेजस्वी की फोटो भी पोस्ट की थी और अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा था- "चाहे जितना षड्यंत्र रचो, कृष्ण-अर्जुन की ये जोड़ी को तोड़ नहीं पाओगे।"


तेजप्रताप पार्टी नेताओं से क्यों नाराज?
तेजप्रताप यादव छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को हटाए जाने से नाराज हैं। इसे लेकर वे प्रदेश राजद अध्यक्ष जगदानंद सिंह और संजय यादव पर हमलावर हैं। तेजप्रताप संजय यादव को प्रवासी सलाहकार बता रहे हैं। यहां तक कहा कि संजय यादव दोनों भाइयों में विवाद पैदा करना चाहते हैं। यही नहीं, तेजप्रताप ने संजय यादव पर दिल्ली में मॉल बनाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही तेजस्वी को बच्चा, जगदानंद सिंह को महाभारत का ‘शिशुपाल’ तो संजय यादव को ‘दुर्योधन’ तक कह दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed