{"_id":"6428264553b308f70e0dcf66","slug":"arrested-for-demanding-extortion-of-one-crore-from-rice-businessman-in-bettiah-threatened-to-kill-son-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: बेतिया में चावल व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, बेटे को मारने की दी थी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: बेतिया में चावल व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, बेटे को मारने की दी थी धमकी
Sat, 01 Apr 2023 06:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:11 PM IST
सार
बेतिया के नरकटियागंज नगर में चूड़ा-चावल व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने शनिवार को गया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश ने व्यवसायी विनोद जायसवाल को व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी नहीं देने पर उसके बेटे को गोली मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने का आरोपी सावन कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेतिया में चूड़ा-चावल व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने शनिवार को गया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, बेतिया के नरकटियागंज नगर के पुरानी बाजार वार्ड तीन निवासी विनोद जायसवाल से 22 मार्च को रंगदारी तब मांगी गई जब वह किसी काम से रक्सौल से बीरगंज नेपाल जा रहे थे। बदमाश ने व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी नहीं देने पर व्यवसायी के बेटे को गोली मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, चूड़ा-चावल व्यवसायी विनोद जायसवाल के पास 22 मार्च को एक व्हाट्सएप कॉल आया था। उसमें एक बदमाश ने रंगदारी मांगी थी। साथ ही धमकी देते हुए कहा था कि अगर दो दिने के अंदर रंगदारी में एक करोड़ रुपये नहीं दिए तो जिम जाने वाले उसके बेटे को गोली मार दी जाएगी। उसके बाद मामले में व्यवसायी ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोबाइल नंबर के आधार पर सावन कुमार नामक युवक को गया जिले से गिरफ्तार किया है। वह नगर के पुरानी बाजार धोबी टोला में अपने मामा के घर रहता है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष रामाश्रय यादव ने बताया कि रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी सावन की गिरफ्तारी की गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में उसने अपने कई साथियों के नाम का खुलासा भी किया है। हालांकि थानाध्यक्ष ने खुलासे से परहेज करते हुए कहा कि शीघ्र ही रंगदारी मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
extortion demand from rice businessman