{"_id":"64a66f7d2fb31aa8c20182e5","slug":"army-soldier-burnt-his-wife-and-newborn-alive-army-jawan-absconding-after-killing-in-bihar-news-hindi-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : आर्मी के जवान ने पत्नी और नवजात को जिंदा जला कर मार डाला, मुजफ्फरपुर में वारदात से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : आर्मी के जवान ने पत्नी और नवजात को जिंदा जला कर मार डाला, मुजफ्फरपुर में वारदात से सनसनी
Thu, 06 Jul 2023 01:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 06 Jul 2023 01:08 PM IST
सार
Bihar Police : गुरुवार दोपहर बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस के सामने बेहद जघन्य वारदात सामने आई। पुलिस वाले सेना के जवान को ढूंढ़ने में लगे हैं, जिसने अपनी पत्नी और दो महीने के नवजात को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर में पुलिस के सामने बेहद जघन्य वारदात सामने आई। पुलिस वाले सेना के जवान को ढूंढ़ने में लगे हैं, जिसने अपनी पत्नी और दो महीने के नवजात को जिंदा जला दिया। घटना अहियापुर की है जहां आर्मी जवान ने अपनी पत्नी और दो माह के दूध मुंहे बच्चे की जिंदा जला दिया। आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पत्नी और बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की पहचान सोनम प्रिया के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
बैंककर्मी महिला के साथ अवैध संबंध का लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि आरोपी पति का शहर के सीतापट्टी की एक बैंक कर्मी से दो साल से अफेयर चल रहा है। उससे वह शादी करना चाहता है। सोनम की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसके दो बच्चे है। एक 8 साल की बेटी और दूसरा दो माह का बेटा था। एसकेएमसीएच ओपी प्रभारी विजय प्रसाद ने बताया कि सोनम प्रिया नाम की लड़की को उसके पति, सास और शिवानी नामक एक लड़की ने पेट्रोल या केरोसिन से आग लगाकर मार दिया है। सोनल के परिवारवालों के अनुसार सोनम के पति हिमांशु का शिवानी से अवैध संबंध है। शिवानी के कारण दोनों पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़े भी होते थे। सोनम के पिता ने इसकी शिकायत सोनम के ससुर से भी की थी लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ था। सोनम के पति ने तलाक के कागजात भी बनवा लिए थे लेकिन दो बच्चे होने के कारण सोनल तलाक नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
ससुराल के लोग हैं फरार
मृतिका के परिजन ने बताया कि मेरा बहनोई फौज में है और अभी छुट्टी में आया हुआ है। दस साल पहले जब उसकी शादी सोनम से हुई थी उस वक्त वह नौकरी में नहीं था। हमलोग आर्थिक रूप से उसकी लगातार मदद करते रहते थे। उसके बाद फौज में उसकी नौकरी लग गई। सोनम के मोहल्ले में ही भाई प्रकाश कुंज रहता है। प्रकाश के घर पर कल रात अचानक सोनम की बेटी पहुंच गई। वह डरी हुई थी। उसने प्रकाश को घटना की जानकारी दी। उसके बाद प्रकाश मौके पर पहुंचा तो देखा की पति, सास और एक लड़की घर पर है। सोनम जख्मी है। बच्चा भी जख्मी था। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन