{"_id":"6364ea3eee4e81231d0569f6","slug":"army-jawan-body-found-100-hours-after-swept-away-by-river-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: नदी के तेज बहाव में बहा सेना का जवान, 100 घंटे बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: नदी के तेज बहाव में बहा सेना का जवान, 100 घंटे बाद मिला शव
Fri, 04 Nov 2022 04:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 04 Nov 2022 04:02 PM IST
सार
मनिहारी पुलिस थाने के एसएचओ के मुताबिक, सेना का जवान फिसल कर बह गया था। पेशेवर गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल को तुरंत सेवा में लगाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
drowning
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में छुट्टी पर अपने घर आए सेना के एक जवान का शव नदी के तेज बहाव में बहने के चार दिन बाद शुक्रवार को मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक, दृश्य कुमार (22) कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड स्थित अपने गांव आए थे, जहां उन्हें आखिरी बार सोमवार को देखा गया था। वह छठ उत्सव के बाद कुछ दोस्तों के साथ गंगा में डुबकी लगा रहे थे।
विज्ञापन
मनिहारी पुलिस थाने के एसएचओ के मुताबिक, सेना का जवान फिसल कर बह गया था। पेशेवर गोताखोरों और राज्य आपदा मोचन बल को तुरंत सेवा में लगाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आज 100 घंटे के अंतराल के बाद हमें सूचना मिली कि अमदाबाद थाना क्षेत्र में नदी से एक फूला हुआ, क्षत-विक्षत शव निकाला गया है। यह उस स्थान से लगभग 25 किमी दूर है, जहां वह बह गया था। पहचान के बाद इसकी पुष्टि हुई कि शव विशाल कुमार का था।
विज्ञापन