फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ara News: Drug dealer murdered in Bhojpur, criminals killed him by slitting his throat in broad daylight.

Bihar News : भोजपुर में दवा व्यवसायी की हत्या, दिनदहाड़े अपराधियों ने गला रेतकर मार डाला; विरोध में बवाल

Sat, 04 Nov 2023 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 04 Nov 2023 04:12 PM IST
सार

परिजन ने कहा-  वह रोजाना की तरह सुबह दुकान खोलकर बैठे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी आए और गला रेत कर हत्या कर दी गई। टुन्नू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों हत्या की यह जांच का विषय है। 

विज्ञापन
Ara News: Drug dealer murdered in Bhojpur, criminals killed him by slitting his throat in broad daylight.
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़ और दवा व्यवसायी की फाइल फोटो (दाएं) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर में दवा व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बीच बाजार में सरेआम गला रेतकर व्यवसायी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। घटना को अंजाम किसने और क्यों दिया है यह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह घटना कोईलवर प्रखंड के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार की है।

विज्ञापन


इधर, शनिवार सुबह मेडिकल दुकानदार हत्या की खबर जैसे ही उनके परिजनों को मिली उनके बीच कोहराम मच गया और परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी गुस्सा भड़क उठा। इसके बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने मृतक के शव को चांदी बाजार स्थित चौक पर रख बीच सड़क आगजनी करते हुए चांदी-सहार मुख्यमार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई। 
विज्ञापन


सुबह दुकान खोलने कर बैठे थे, तभी अपराधी पहुंचे
मृतक की पहचान मृतक चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव निवासी रिटायर्ड फौजी स्वर्गीय विजय सिंह के पुत्र टुन्नू कुमार उर्फ तेज नारायण सिंह (40) के रूप में हुई। वह कई साल से चांदी बाजार में चुन्नू टुन्नु मेडिकल हॉल के नाम से दवा दुकान चलाते थे। मृतक के भाई चुन्नू सिंह ने कहा है कि वह रोजाना की तरह सुबह दुकान खोलकर बैठे थे। इसी दौरान कुछ अपराधी आए और गला रेत कर हत्या कर दी गई।  टुन्नू की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। फिर भी किसने और क्यों हत्या की यह जांच का विषय है। चुन्नू अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Ara News: Drug dealer murdered in Bhojpur, criminals killed him by slitting his throat in broad daylight.
घटना के बाद लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
डॉग स्क्वायड की मदद से जांच में जुटी पुलिस
वहीं मामले में कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि हमलोगों को सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली कि एक दवा दुकानदार की घर से बुलाकर उनके मेडिकल स्टोर के पास गला रेत कर हत्या कर दी गई है। इसके बाद चांदी थानाध्यक्ष और हम लोग मौके स्थल पर पहुंचे और वहां की फोटोग्राफी कराते हुए दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्या में शामिल अपराधियों को पहचान करने और इस कांड के पीछे के कारण का पता लगा रहे हैं। फिलहाल घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। साथ ही वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए भी इस हत्या की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed