फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ara: Mangal song was playing when the groom arrived, women fell when the balcony broke, 20 injured

आरा: दूल्हे के आने पर मंगल गीत चल रहा था, छज्जा टूटा तो गिरी महिलाएं, बच्चों समेत 20 घायल

Sat, 03 Dec 2022 01:29 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 03 Dec 2022 01:29 PM IST
सार

दूल्हे के आने पर उत्साहित होकर मंगल गीत गा रही महिलाएं जिस छज्जे पर खड़ी थीं, वह अचानक गिर गया। छज्जे पर खड़ी महिलाएं नीचे खड़े लोगों पर गिर पड़ीं।

विज्ञापन
Ara: Mangal song was playing when the groom arrived, women fell when the balcony broke, 20 injured
आरा में शादी समारोह के दौरान हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के आरा में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दूल्हे के आने पर उत्साहित होकर मंगल गीत गा रही महिलाएं जिस छज्जे पर खड़ी थीं, वह अचानक गिर गया। छज्जे पर खड़ी महिलाएं नीचे खड़े लोगों पर गिर पड़ीं। एक ही जगह झटके में महिला, पुरुष, बच्चे एक तरह से मलबे में भी दब गए। करीब 20 लोग घायल हो गए, हालांकि किस्मत अच्छी थी कि किसी की जान नहीं गई। परिजन व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

Ara: Mangal song was playing when the groom arrived, women fell when the balcony broke, 20 injured
शादी समारोह के दौरान हादसे में घायल। - फोटो : अमर उजाला

कई का अभी भी इलाज चल रहा है
घटना नगर थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले की है। शिवजी यादव के घर लछ्छु टोला से बारात आई थी। द्वार पूजा की रस्म के समय वध पक्ष की महिलाएं छत के छज्जा से मंगल गीत गा रही थीं। छज्जा गिरने से अफरातफरी मच गई और खुशी के माहौल में अचानक चीख-पुकार शुरू हो गई। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। कुछ लोगों का अब भी इलाज चल रहा है, जबकि कई प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed