फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Approval of Rs 600 crores advance from contingency fund for flood relief work in Bihar

बिहार में बाढ़ राहत कार्य के लिए आकस्मिक निधि से 600 करोड़ रूपये के अग्रिम की स्वीकृति मिली

Tue, 06 Aug 2019 09:53 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 06 Aug 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
Approval of Rs 600 crores advance from contingency fund for flood relief work in Bihar
बिहार में बाढ़ का कहर - फोटो : PTI
बिहार राज्य मंत्रिपरिषद ने बाढ़ प्रभावित 13 जिलों में राहत कार्य के लिए आकस्मिक निधि से 600 करोड़ रूपये के अग्रिम की मंगलवार को स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने बाढ़ प्रभावित जिलों में आनुग्रहिक राहत उपलब्ध कराने के लिए बिहार आकस्मिक निधि से 600 करोड़ रूपये अग्रिम की घटनोत्तर स्वीकृति दे दी। 

राज्य आपदा प्रबंधन के अनुसार इन 13 जिलों में बाढ के कारण 130 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 88 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रधान सचिव ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के अंतर्गत ई-रिक्शा के क्रय की मान्यता एवं ई-रिक्शा के लिए अनुदान की सीमा का निर्धारण एवं लाभार्थियों को प्राप्त अनुदान की राशि का वित्त पोषक संस्था को ऋण अदायगी के वास्ते अंतरण प्रक्रिया की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


बिहार सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को ई-रिक्शा देने का निर्णय लिया है इसके लिए 70 हजार रुपये का अनुदान देगी तथा हर पंचायत में 5-5 परिवारों को ई-रिक्शा मिलेगा तथा इसपर कुल 300 करोड़ रूपये की राशि का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान सचिव ने बताया कि गाड़ियों का पसंदीदा नंबर के लिए ई-नीलामी किए जाने के वास्ते बिहार मोटरगाड़ी नियमावली-1992 के नियम-64 को प्रतिस्थापित करने की मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed