फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Announcement of biennial election of four graduate and four teacher constituencies of Bihar Legislative Council

बिहार विधान परिषद: चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की घोषणा, 22 अक्तूबर को डाले जाएंगे वोट

Fri, 25 Sep 2020 07:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 25 Sep 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Announcement of biennial election of four graduate and four teacher constituencies of Bihar Legislative Council
Election commission of India - फोटो : social media

बिहार में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। शुक्रवार को चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही बिहार में दो वर्षों के लिए बिहार विधान परिषद के आठ सीटों के लिए भी चुनाव की घोषणा हो गई है। इन आठ सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हैं। बिहार में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। 

विज्ञापन


दरअसल, बिहार विधान परिषद की चार शिक्षक और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुने जाने वाले विधान पार्षदों का कार्यकाल छह मई, 2020 को समाप्त हो गया था। छह मई, 2020 से ये आठ सीटें खाली हैं। आयोग की ओर से चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी क्षेत्रों की नई मतदाता सूची प्रकाशित करने के साथ ही मतदान के लिए बूथ भी तय कर दिए गए हैं। चुनाव को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिलों में कोषांगों का गठन किया जा चुका है।
विज्ञापन



इन सीटों पर होना है चुनाव
पटना, दरभंगा और तिरहुत में शिक्षक और स्नातक दोनों कोटे से चुनाव होने हैं। वहीं, कोसी में सिर्फ स्नातक कोटे का चुनाव होगा और सारण में शिक्षक कोटे पर चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इन सीटों पर शिक्षक कोटे से केदारनाथ पांडेय, सारण, डॉ मदन मोहन झा, दरभंगा, संजय कुमार सिंह, तिरहुत और प्रो. नवल किशोर यादव पटना निर्वाचन क्षेत्र से पार्षद थे। वहीं स्नातक कोटे से सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, पटना से, दिलीप कुमार चौधरी, दरभंगा, डॉ. एन के यादव, कोसी और देवेशचंद्र ठाकुर तिरहुत निर्वाचन क्षेत्र से पार्षद थे। लेकिन छह मई को इन सभी के सेवानिवृत्त होने के बाद ये आठ सीटें खाली हो गई थीं।

चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए कार्यक्रम

  • चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी करने की तिथि-  28 सितंबर, सोमवार
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि-  पांच अक्तूबर, सोमवार
  • नामांकन की जांच की तिथि-  छह अक्तूबर, मंगलवार
  • प्रत्याशियों द्वारा नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि-  आठ अक्तूबर, गुरुवार
  • मतदान की तिथि- 22 अक्तूबर, गुरुवार
  • मतदान का समय- सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक
  • मतगणना कि तिथि- 12 नवंबर, गुरुवार
  • तय तिथि जिससे पहले चुनाव प्रक्रिया पूरा हो जाएगा- 14 नवंबर, शनिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed