फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Angry mob set fire to police station after death of youth in police custody in Bettiah

पुलिस हिरासत में मौत: गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना, पुलिसवालों को पीटा, तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी

Sat, 19 Mar 2022 08:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 19 Mar 2022 08:58 PM IST
सार

बिहार में पुलिस कस्टडी में मौत पर बवाल मच गया है। यहां के बेतिया जिले के बलथरा थाना इलाके में ग्रामीणों ने थाना फूंक दिया। जब पुलिसवाले जान बचाने के लिए खेतों में भागे तो उनको दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बताया जा रहा है कि DJ बजाने को लेकर हुए विवाद में पुलिस युवक को थाने लाई थी, जहां हिरासत में उसकी मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Angry mob set fire to police station after death of youth in police custody in Bettiah
बलथर थाने में बवाल। - फोटो : social media

विस्तार

बिहार के बेतिया में शनिवार को गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा काटा। दरअसल,यहां के बलथर थाने में पुलिस की हिरासत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद भीड़ हिंसक हो उठी। भीड़ ने थाने और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों की पिटाई भी की। ग्रामीणों का ये बवाल लगभग तीन घंटे तक चला, इसके बाद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। पूरे बलथर थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। गुस्साए लोगों ने बेतिया-बलथर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को गश्ती के दौरान डीजे बजाने के आरोप में बलथर गांव से पुलिस अनुरुद्ध यादव को थाने पर ले आई थी। इसके बाद पुलिस की हिरासत में संदिग्धावस्था में उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि हिरासत में पुलिस ने उसे जमकर पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने गांव वालों के साथ थाने को घेर लिया और जमकर उत्पात मचाया। 
विज्ञापन


थाने में तोड़फोड़ के बाद पेट्रोल डालकर गांव वालों ने आग लगा दी। इतना ही नहीं थाने की 3 गाड़ियों को ग्रामीणों ने आग के हवाले कर दिया। जान बचाने के लिए खेतों में भाग रहे पुलिसकर्मियों पर भी गांव वालों ने पत्थर फेंके। वहीं हैरानी वाली बात यह थी कि तीन घंटे तक चले इस बवाल के बाद भी पुलिस के कोई सीनियर अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। अभी भी गांव वाले थाने के बाहर डटे हुए हैं और हंगामा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed