{"_id":"64e5b536f4ebf364300ade39","slug":"angered-by-goat-entering-the-house-in-jamui-nephew-slit-uncle-s-throat-died-while-being-taken-to-hospital-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: घर में बकरी घुसने से नाराज भतीजे ने चाचा का तेज धार हथियार से गला रेता, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: घर में बकरी घुसने से नाराज भतीजे ने चाचा का तेज धार हथियार से गला रेता, अस्पताल ले जाते वक्त हुई मौत
Wed, 23 Aug 2023 12:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:58 PM IST
सार
Bihar Crime: अवर निरीक्षक रविंद्र प्रसाद ने बताया कि सोनो थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर में एक बुजुर्ग की तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात मृतक के परिजनों द्वारा बताई गई है। उसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक चंद्रिका यादव और सदर अस्पताल में पुलिस के साथ खड़े परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के जमुई में मामूली बात को लेकर भतीजे ने अपने चाचा का तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। हलांकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। मामला जिले के सोना थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर गांव का है। मृतक की पहचान भेलवा मोहनपुर निवासी 80 साल के चंद्रिका यादव के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रिका यादव की बकरी उसके भतीजे नंदकिशोर यादव के घर में घुस गई थी। इसको लेकर दोनों चाचा-भतीजे के बीच विवाद हो गया था। हालांकि स्थानीय लोगों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया था। लेकिन देर रात जब बुजुर्ग चंद्रिका यादव अपने घर में सो रहे थे, तभी उसका भतीजा नंदकिशोर यादव तेज धार हथियार लेकर पहुंचा और उसका गला रेत दिया। वहीं, घायल अवस्था में बुजुर्ग अपनी पत्नी मीना देवी के पास पहुंचा और बताया कि उसके भतीजे नंदकिशोर ने तेज हथियार से उसका गला रेत दिया। उसके बाद महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद आनन-फानन में घायल चंद्रिका यादव को इलाज के लिए सोनो अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना की जानकारी बुधवार की सुबह टाउन थाने को दी गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना के अवर निरीक्षक रविंद्र प्रसाद सदर अस्पताल पहुंचे। फिर मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गए। घटना को लेकर अवर निरीक्षक रविंद्र प्रसाद ने बताया कि सोनो थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर में एक बुजुर्ग की तेज धार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की बात मृतक के परिजनों द्वारा बताई गई है। उसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन