{"_id":"fd643b29700541d4868587cbfd3d037f","slug":"ancient-university-found-in-nalanda","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदाई में निकली 1500 साल पुरानी यूनिवर्सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदाई में निकली 1500 साल पुरानी यूनिवर्सिटी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 15 Jan 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में नालंदा के पास एक प्राचीन विश्वविद्यालय के अवशेष मिले हैं। नालंदा जिले के तेल्हाड़ा इलाके में मिले ये अवशेष नालंका विश्वविद्यालय जैसे ही लगते हैं।
विज्ञापन
45 फुट ऊंचे एक टीले की खुदाई 2009 से ही चल रही थी। ये अवशेष करीब एक किलोमीटर तक फैले हैं। माना जा रहा है कि ये विश्वविद्यालय करीब 1500 साल पुराना है।
बिहार में इससे पहले नालंदा और विक्रमशिला विश्वविद्यालय मिले थे और अब इस नए विश्वविद्यालय मिलने के बाद इनकी संख्या तीन हो गई है।
खुदाई के दौरान एक तीन फुट ऊंची भगवान बुद्ध की प्रतिमा भी मिली है। बताया जा रहा है कि चीनी यात्री ह्वेनसांग ने भी इस विश्वविद्यालय का जिक्र अपने ग्रंथों में किया है।
विज्ञापन
खुदाई में पता चला है कि यहां शिक्षकों के रहने के लिए कमरे भी बनाए गए थे और पढने के लिए क्लासरूम भी बनाए गए थे। बौद्ध भिक्षु यहां रह कर शिक्षा प्राप्त करते थे।
विज्ञापन