फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   anant singh case

विधायक अनंत सिंह पर टाडा लगाने की तैयारी

Mon, 29 Jun 2015 09:41 AM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 09:41 AM IST
विज्ञापन
anant singh case

बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह की अपहरण व हत्या मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और एसटीएफ  अब उनके खिलाफ सबूत जुटाने में जुट गई है। कहा जा रहा है कि पटना पुलिस अनंत सिंह के खिलाफ टाडा एक्ट लगाने की कोशिश में है।

विज्ञापन


पुलिस इस संबंध में 1993 में मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के बाद फिल्म अभिनेता संजय दत्त पर लगे टाडा का अध्ययन कर रही है। मैगजीन बरामदगी मामले में उन पर टाडा एक्ट के तहत मामला दर्ज करने पर विचार किया जा रहा है। अगर अनंत सिंह पर टाडा लगता है, तो वह इस बार जल्दी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन


इधर पटना पुलिस अनंत सिंह पर अब तक दर्ज सभी मामलों की समीक्षा करने में जुटी है। वर्ष 2007 तक अनंत सिंह पर कुल 23 मामले दर्ज थे। जून 2015 में उनके ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। हालांकि केवल सात ऐसे मामले हैं, जो अनंत सिंह के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सिलसिले में सिटी एसपी (मध्य) चंदन कुशवाहा ने बताया कि विधायक को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सरकारी आवास से इंसास और एसएलआर के मैगजीन मिलने के बाबत सचिवालय थाने में विधायक अनंत सिंह पर आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जेल से बाहर आना होगा मुश्किल

anant singh case

शनिवार को पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लिया है। इस बीच, रविवार को भी अनंत सिंह के पटना स्थित सरकारी आवास पर पुलिस ने छापेमारी की। बवाल करने वाले उनके समर्थक भी एसटीएफ के निशाने पर हैं।

ग्रामीण एसपी हरि किशोर राय के मुताबिक शनिवार को भी एसटीएफ  ने बाढ़ के अचुआरा, बेढना और हरोली गांव में छापेमारी की। लदमा से कुछ संदिग्ध पकड़े गए।

इधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पटना पुलिस से अनंत सिंह की संपत्ति का ब्योरा मांगा है। पुलिस ने बाढ़ में पुटुस के माता-पिता का भी डीएनए सैंपल लिया है।

सैंपल को विधायक के घर से मिले कपड़ों पर लगे खून से मिलान कराने के लिए जांच को भेजा गया है। वहीं दूसरी ओर पुटुस के परिजनों का बाढ़ कोर्ट में सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed