फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   anant singh and his wife fight on same seat

'डर के मारे' पत्नी की शरण में बिहारी बाहुबली

Sun, 11 Oct 2015 08:16 AM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 08:16 AM IST
विज्ञापन
anant singh and his wife fight on same seat

बिहार के चुनाव में बाहुबलियों की पत्नियों को टिकट मिलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन बाहुबली और उनकी पत्नी एक ही क्षेत्र से निर्दलीय पर्चा भरें, ऐसे मौके कम ही आए हैं।

विज्ञापन


पूर्व जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह ने मोकामा से निर्दलीय पर्चा भरा है, ये पहला मौका है जब अनंत सिंह की पत्नी सार्वजनिक तौर पर सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प है कि नीलम सिंह रोजाना सुबह 8 बजे से अपने क्षेत्र में प्रचार के लिए निकल जाती हैं, लेकिन वो अपने लिए नहीं बल्कि अनंत सिंह के लिए प्रचार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वो कहती है, ''मेरे पति ने मोकामा के लिए बहुत कुछ किया है, मुझे उम्मीद है कि लोग मुझे निराश नहीं करेंगे। जनता की अदालत में अर्जी दे दी गई है, फैसला वही करेगी।''

नामांकन रद होने का डर

anant singh and his wife fight on same seat

पति-पत्नी के एक ही सीट से लड़ने की वजह का सवाल नीलम टाल जाती हैं, वो कहती है इसका जवाब बाद में दिया जाएगा। लेकिन करीबी बताते है कि अनंत सिंह को अपना नामांकन रद होने का डर भी है।

यही वजह है कि उन्होंने अपनी पत्नी से भी नामांकन करवाया है। अगर अनंत सिंह का नामांकन रद्द नहीं होता है तो उनकी पत्नी के नाम वापस लेने की पूरी संभावना है।

अनंत सिंह चौथी बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, उन पर 50 मामले दर्ज हैं। अपने इलाके में समानांतर सरकार चलाने के चलते उन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

हालांकि इससे पहले भी साल 2010 में रोहतास की डेहरी सीट से विधायक प्रदीप जोशी और उनकी पत्नी ज्योति रश्मि ने निर्दलीय पर्चा भरा था। प्रदीप जोशी का नामांकन रद हो गया था, बाद में ज्योति रश्मि ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार ये सीट जीती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed