{"_id":"6690b044af2cb754c104c1c6","slug":"anant-radhika-wedding-lalu-family-leaves-for-mumbai-to-attend-anant-ambani-s-wedding-tejashwi-yadav-rabri-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने लालू परिवार मुंबई रवाना, तेजस्वी बोले- निमंत्रण मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने लालू परिवार मुंबई रवाना, तेजस्वी बोले- निमंत्रण मिला
Fri, 12 Jul 2024 09:55 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 12 Jul 2024 09:55 AM IST
सार
विशेष विमान से लालू प्रसाद अपने परिवार अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। तेजस्वी यादव ने कहा कि अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण मिला है। उसमें ही शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
लालू यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव परिवार के साथ मुंबई रवाना हो चुके हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयनमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी समारोह में शामिल होंगे। लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती, बेटा तेजस्वी यादव और बहू राजश्री यादव भी शामिल हैं। विशेष विमान से लालू प्रसाद अपने परिवार अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पटना एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। तेजस्वी यादव ने कहा कि अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण मिला है। उसमें ही शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
लालू-नीतीश को मिला निमंत्रण
मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट आज विवाह बंधन में बंधेंगे। देश-दुनिया से मेहमान इस शाही विवाह समारोह में शिरकत करने वाले हैं। अनंत और राधिका की सगाई बीते वर्ष हुई। इसके बाद इस साल उनके दो प्री-वेडिंग फंक्शन हुए। आज विवाह की शुभ बेला है। अंबानी परिवार ने बिहार से लालू और नीतीश कुमार को शादी समारोह में आने के लिए निमंत्रण दिया था।
विज्ञापन
शादी से पहले हुई खास पूजा
सात फेरे लेने से पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए गुरुवार को एंटीलिया में एक खास पूजा रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी शामिल हुए। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। जानकारी के मुताबिक, यह दुनिया की सबसे महंगी शादियों में से एक होगी। मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में दोपहर तीन बजे बारात इकट्ठा होगी। सबसे पहले साफा बांधने की रस्म निभाई जाएगी। इसके बाद 'मिलनी' की रस्म होगी। इसके बाद रात आठ बजे वरमाला होगी। लग्न, सात फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात साढ़े नौ बजे से शुरू होंगी।
विज्ञापन