फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anand Mohan: Uma Krishnaiah, who went to the Supreme Court in protest against the release, Nitish Kumar

Anand Mohan : उमा कृष्णैय्या ने कहा- मैं नहीं, IAS अफसर लड़ रहे लड़ाई, मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है

Wed, 03 May 2023 08:09 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 03 May 2023 08:09 AM IST
सार

Bihar : उमा कृष्णैय्या ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। वह जरूर इस केस में न्याय करेंगे। उन्होंने सवाल किया कि जब आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा हुई तो उनकी रिहाई 15 साल में कैसे हो गई।

विज्ञापन
Anand Mohan: Uma Krishnaiah, who went to the Supreme Court in protest against the release, Nitish Kumar
गोपालगंज के डीएम रहे जी कृष्णैया की तस्वीर के साथ उनकी पत्नी और उनकी हत्या के आरोपी आनंद मोहन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद मोहन की रिहाई के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली दिवंगत IAS जी कृष्णैय्या की पत्नी उमा कृष्णैय्या इस मामले में फिर से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने याचिका स्वीकार होने पर कहा कि यह एक अच्छा संकेत है। सुप्रीम कोर्ट ने केस लड़ने की अनुमति दे दी है। उमा कृष्णैय्या ने कहा कि मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है। वह जरूर इस केस में न्याय करेंगे। उनका कहना है कि जब आनंद मोहन को आजीवन कारावास की सजा हुई तो उनकी रिहाई 15 साल में कैसे हो गई। आनंद मोहन को फिर से जेल भेजने के लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।    

विज्ञापन


IAS अफसरों ने दायर की याचिका
उमा कृष्णैय्या ने याचिका दायर करने के सवाल पर कहा कि हमने व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर नहीं की है बल्कि IAS अफसरों ने की है। मैं यह लड़ाई नहीं लड़ रही, क्योंकि हमें सपोर्ट करने वाला कोई नहीं है। उमा कृष्णैय्या ने स्पष्ट कहा कि मुझे नीतीश सरकार से कुछ नहीं चाहिए। सरकार आनंद मोहन की रिहाई पर फिर से विचार करे। इससे IAS और IPS अफसरों के मनोबल पर असर पड़ेगा। सरकार को उनको साथ में लेकर चलना चाहिए। एक फैसले से IAS अफसरों के मनोबल पर काफी असर पड़ा है।  
विज्ञापन


रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में 8 मई को सुनवाई
दिवंगत IAS जी कृष्णैय्या की हत्या के लिए भीड़ को उकसाने के मामले में बाहुबली नेता आनंद मोहन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। हालांकि बीते दिनों आनंद मोहन को नियमों में बदलाव कर समय से पूर्व रिहा कर दिया गया। जिसके खिलाफ जी कृष्णैय्या की पत्नी उमा देवी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट आठ मई को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्शन में राजपूतों का वोट मिलेगा
इससे पहले भी दिवंगत IAS जी कृष्णैय्या की पत्नी उमा कृष्णैय्या की पत्नी ने कहा था कि आनंद मोहन को नियम में संशोधन कर बाहर लाना, अच्छा डिसीजन नहीं है। अच्छा नहीं लग रहा है। बिहार में कास्ट पॉलिटिक्स है ही। आनंद मोहन राजपूत है और उसके बाहर आने से उसको राजपूत वोट मिलेगा। इसलिए उसे बाहर लाया है। क्रिमिनल को बाहर लाने की क्या जरूरत है। वह भी मुख्यमंत्री इसमें इनवॉल्व हुए। इलेक्शन में राजपूतों का वोट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed