{"_id":"5f6657698ebc3eb7023383a2","slug":"anand-mahindra-chairman-of-mahindra-group-sent-tractor-to-a-farmer-laungi-bhuiyan-digging-a-3-km-long-canal-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकेले तीन किमी लंबी नहर बनाने वाले लौंगी भुइयां पर मेहरबान हुए आनंद महिंद्रा, भेंट किया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकेले तीन किमी लंबी नहर बनाने वाले लौंगी भुइयां पर मेहरबान हुए आनंद महिंद्रा, भेंट किया ट्रैक्टर
Sun, 20 Sep 2020 05:55 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Sep 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
लुंगी भुइयां ट्रैक्टर के साथ
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गया के लहथुआ इलाके में अपने खेतों के पास अकेले तीन किमी लंबी नहर बनाने वाले लौंगी भुइयां की मेहनत पर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा मेहरबान हुए।
विज्ञापन
आनंद महिंद्रा ने लौंगी भुइयां को एक महिंद्रा ट्रैक्टर मुफ्त में दिया जिससे उनके गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। इससे पहले आनंद महिंद्रा ने कहा था कि अगर बिहार में 3 दशक में 3 किलोमीटर लंबी नहर खोदने वाले किसान महिंद्रा ट्रैक्टर का इस्तेमाल करते हैं तो यह एक सम्मान की बात होगी।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पाकर लौंगी भुइयां काफी खुश दिखाई दे रहे थे, उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैंने इसे पाने का कभी सपना नहीं देखा था।
Bihar: Laungi Bhuiyan, who carved out a 3-km-long canal to take rainwater coming down from nearby hills to fields of his village in Lahthua area of Gaya, received a tractor free of cost from Mahindra Tractors today. He said, "I am very happy. I never dreamt of getting it." pic.twitter.com/XJ3hSwKryn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 19, 2020
आपको बता दें कि ट्विटर पर रोहिन कुमार नाम के एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, "गया के लौंगी माँझी ने अपने ज़िंदगी के 30 साल लगा कर नहर खोद दी। उन्हें अभी भी कुछ नहीं चाहिए, सिवा एक ट्रैक्टर के। उन्होंने मुझसे कहा है कि अगर उन्हें एक ट्रैक्टर मिल जाए तो उनको बड़ी मदद हो जाएगी।" इस ट्वीट के जवाब में आनंद महिंद्रा ने लिखा, "उनको ट्रैक्टर देना मेरा सौभाग्य होगा।"
यूजर के ट्वीट का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, "जैसा कि आप जानते हैं, मैंने ट्वीट किया था कि मुझे लगता है कि उनकी नहर ताजमहल या पिरामिड के बराबर प्रभावशाली है। यह हमारे लिए गर्व की बात होगी कि वे हमारे ट्रैक्टर का इस्तेमाल करें।" उन्होंने यूजर से ट्वीट में पूछा कि लौंगी माँझी तक उनकी टीम कैसे पहुंच सकती है।