फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Anand Kishore removed from the post of Patna Commissioner

बिहारः पटना कमिश्नर के पद से हटाए गए आनंद किशोर, चैतन्य प्रसाद पर भी गिरी गाज

Wed, 16 Oct 2019 12:30 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 16 Oct 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anand Kishore removed from the post of Patna Commissioner
आनंद किशोर - फोटो : Social Media

बिहार की राजधानी पटना में भारी जलजमाव को लेकर अफसरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के कमिश्नर आनंद किशोर को पद से हटा दिया है। उन्हें अब नगर विकास विभाग के साथ पटना मेट्रो की नई जिम्मेदारी मिली है। पटना के प्रमंडलीय आयुक्त का प्रभार परिवहन सचिव संजय अग्रवाल को दिया गया है। 

विज्ञापन


बुडको के एमडी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उनके जगह मुख्यमंत्री सचिवालय में तैनात युवा आइएएस अधिकारी चंद्रशेखर सिंह की वहां पोस्टिंग की है।वर्तमान में चंद्रशेखर सिंह मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद को भी हटा दिया गया है।    
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को मुख्यमंत्री ने पटना के जलजमाव पर चार घंटे तक बैठक की थी। बुडको के 11 वरिष्ठ अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। साथ ही पटना नगर निगम के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों पर कार्रवाई की गई गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैतन्य प्रसाद को विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वे संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त काम भी देखेंगे। राज्य योजना पर्षद के परामर्शी डॉ. दीपक प्रसाद को मंत्रिमंडल सचिवालय का प्रधान सचिव बनाया गया है।


लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव प्रदीप कुमार झा को सूचना एवं जन संपर्क विभाग  का निदेशक बनाया गया है। हरजोत कौर बम्हरा जो विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के साथ ही खान एवं भू-तत्व विभाग की प्रधान सचिव थी वे अब सिर्फ खान एवं भू-तत्व विभाग के प्रधान सचिव का काम देखेंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed