फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Amrapali CMD charged with murder

आम्रपाली के सीएमडी पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 04 Aug 2014 03:54 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Aug 2014 03:54 AM IST
विज्ञापन
Amrapali CMD charged with murder

आम्रपाली ग्रुप के एमडी अनिल शर्मा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। उन पर लखीसराय में बालिका विद्यापीठ के पूर्व मंत्री डा. कुमार शरद चंद्र की हत्या का आरोप लगा है।

विज्ञापन


शरद चंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी ठाकुर के समधी हैं। अनिल शर्मा लोकसभा और राज्यसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

पुलिस के अनुसार 75 वर्षीय गांधीवादी शरद चंद्र की हत्या शनिवार सुबह छह बजे हुई, जब वह विद्यापीठ के कैंपस में अखबार पढ़ रहे थे। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दो हत्यारों ने उनकी आंख में पिस्टल सटाकर गोली मार दी।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी उषा देवी ने आम्रपाली ग्रुप के एमडी अनिल शर्मा, सरकारी वकील शंभू शरण सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा, डॉ. श्याम सुंदर प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंघानिया, राधेश्याम शर्मा, वर्तमान प्राचार्य अनीता सिंह पर हत्या का केस दर्ज कराया है। डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद लोगों ने एनएच-80 को दिनभर जाम रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका विद्यापीठ के पूर्व मंत्री की हत्या

Amrapali CMD charged with murder

मालूम हो कि बालिका विद्यापीठ के संचालन के लिए कई वर्षों से विवाद चल रहा है। इसको लेकर पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। इस संबंध में 20 से अधिक प्राथमिकी पुलिस के पास दर्ज हैं।

डॉ. शरद चंद की बड़ी पुत्री सुगंधा शर्मा ने बताया कि अनिल शर्मा ने यहां आम्रपाली इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की थी। तभी से शरद चंद्र को बालिका विद्यापीठ से अलग कर दिया गया था।

बालिका विद्यापीठ की अरबों की जमीन पर कई लोगों की निगाहें टिकी हैं। बिहार सरकार के निबंधन विभाग ने विद्यापीठ परिषद को निबंधित करते हुए स्पष्ट किया था कि डॉ. कुमार शरद चंद्र संस्थान के मंत्री हैं, लेकिन अनिल शर्मा की प्रबंध समिति में डॉ. शरद चंद्र को शामिल नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed