फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Amit Shah on day long visit to Bihar, to engage in public and political events today

बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव: शाह का राजद पर निशाना, बोले- लालू के पोस्टर नहीं लगाने से जंगलराज की यादें नहीं मिटेंगी

Sat, 23 Apr 2022 06:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 23 Apr 2022 06:09 PM IST
सार

जगदीशपुर पहुंचने के बाद अमित शाह ने किले पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे 'बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव' में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया।

विज्ञापन
Amit Shah on day long visit to Bihar, to engage in public and political events today
अमित शाह और नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

मध्यप्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के एक दिन बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार की राजधानी पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर सीएम नितीश कुमार ने उनका स्वागत किया। नितीश कुमार के साथ कुछ देर बातचीत के बाद वे भोजपुर जिले के जगदीशपुर पहुंचे। भोजपुर में वे 'बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव' कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां वे अन्य कई कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। शाह का बिहार दौरा उनके मध्य प्रदेश, बिहार और पुडुचेरी के तीन दिवसीय दौरे का हिस्सा है जो शुक्रवार को शुरू हुआ था। इस कार्यक्रम में 77000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहरा कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाया।

विज्ञापन


जगदीशपुर पहुंचने के बाद अमित शाह ने किले पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वे 'बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव' में पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान राष्ट्रगान भी गाया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजद सरकार पर साधा निशाना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इतिहास में बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया और उनकी वीरता और योग्यता के अनुरूप में इतिहासकारों ने इतिहास में उनको स्थान नहीं दिया, लेकिन आज बिहार की जनता ने बाबू जी को श्रद्धांजलि देकर वीर कुंवर सिंह का नाम इतिहास में फिर से अमर करने का काम किया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के कोरोनोवायरस महामारी के दौरान किए गए प्रयासों जैसे टीकाकरण अभियान और गरीबों को मुफ्त मासिक राशन योजना की भी चर्चा की। इस दौरान भारत की आजादी के लिए वी डी सावरकर के प्रयासों का भी उल्लेख किया। 

इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने राजद पर भी निशाना साधा। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि केवल लालू प्रसाद के पोस्टर लगाने से बचने से जंगल राज की यादें नहीं मिट सकतीं।

 



 77000 राष्ट्रीय ध्वज एक साथ फहराने का वर्ल्ड बनाने की कोशिश
भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में अमित शाह के इस कार्यक्रम में पहली बार 77,000 से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक साथ पांच मिनट तक तिरंगा लहराया। तिरंगा लहराकर इस कार्यक्रम में इतिहास बनाया गया। इससे पहले पाकिस्तान के लाहौर में लगभग 56,000 लोगों ने अपने राष्ट्रीय ध्वज लहराए थे।

गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हुए शामिल
गृहमंत्री अमित शाह सासाराम में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद भी मौजूद रहे।दीक्षांत समारोह में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस भूमि की हवा, पानी और कण-कण में उर्जा प्रदान करने की क्षमता है। यही भूमि है जहां गायत्री मंत्र की रचना करने वाले महर्षि विश्वामित्र ने जन्म लिया था। उन्होंने बिहार के युवाओं से आह्वान किया कि बिहार को एक बार फिर से ऊर्जावान बनाने और गौरवान्वित करने का काम बिहार के युवाओं को करना है। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed