फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   All parties must unite if BJP has to be defeated, says nitish

नीतीश ने कहा, लोकतंत्र बचाने के लिए BJP के खिलाफ एकजुट हों सभी दल

Sun, 17 Apr 2016 03:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Sun, 17 Apr 2016 03:48 PM IST
विज्ञापन
All parties must unite if BJP has to be defeated, says nitish
नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा है कि वह किसी व्यक्ति के नहीं, बल्कि संघवाद के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि संघवाद के खिलाफ सबको एक होना होगा, वरना देश में लोकतंत्र और समाजवाद दोनों हार जाएंगे। नीतीश ने कहा कि आज देश की राजनीति में दो धुरी हैं। लोहिया के गैर कांग्रेसवाद की तरह आज गैर संघवाद करना होगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी दलों को भाजपा के खिलाफ  एकजुट होना होगा। 

विज्ञापन


पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश ने भाजपा पर खूब निशाना साधा। नीतीश ने कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को बढ़ाया, उनको धरोहर की तरह म्यूजियम में रख दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो तिरंगे को स्वीकार नहीं कर रहे थे, वो आज सबको तिरंगा लहराने की सीख दे रहे हैं। देश तो आजादी के पहले से तिरंगा से प्रेम कर रहा है, संघ को अब जाकर तिरंगे से प्रेम हुआ है। 

विज्ञापन

'संघवाद के खिलाफ एकजुटता से बचेगा लोकतंत्र'

All parties must unite if BJP has to be defeated, says nitish
नीतीश कुमार

महागठबधंन में बढ़ रही खटास पर नीतीश ने कहा कि गठबंधन सरकार में सवाल और विचार उठते रहते हैं। प्रचार भले जो भी हो, लेकिन किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ थे, तो क्या सब कुछ स्मूथ था। कोई न कोई बयान देता ही रहता था। आज विश्लेषण ज्यादा होता है। 

नीतीश ने कहा कि एक तरफ भाजपा तो दूसरी तरफ, अकाली और शिवसेना की क्या स्थिति है। आज उनकी क्या हालत बना दी गई है। भाजपा के अंदर की  स्थिति क्या है, ये सब जानते हैं। 

नीतीश ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद कश्मीर की स्थिति बिगड़ती चली जा रही है। केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए नीतीश ने कहा कि हमारे सात निश्चयों का मजाक उड़ाया जाता था। हमने एक तो लागू कर दिया, अन्य भी जल्द लागू होंगे, लेकिन केंद्र सरकार ने अपने वादों को पूरा नहीं किया। नीतीश ने कहा कि बिहार से प्रेरणा लेकर अन्य राज्यों को भी शराबबंदी लागू करनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed