{"_id":"65923f754b4e47f75e0de3f7","slug":"all-ministers-of-bihar-government-including-cm-nitish-kumar-gave-details-of-assets-tejashwi-yadav-property-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके 28 मंत्री, तेजस्वी के पास साढ़े चार करोड़ की अचल संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनके 28 मंत्री, तेजस्वी के पास साढ़े चार करोड़ की अचल संपत्ति
Mon, 01 Jan 2024 09:58 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 01 Jan 2024 09:58 AM IST
सार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार बेटे के नाम पर संपत्ति के बारे मेम जानकारी नहीं दी है। मुख्यमंत्री 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 22,552 रुपये नकद हैं, और विभिन्न बैंक खातों में 49,202 रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर उनकी सरकार 28 मत्री हैं। इसकी जानकारी खुद मुख्यमत्री और उनके मंत्रियों ने दी है। कैबिनेट सचिवालय की तरफ से संपत्ति का ब्योरा जारी किया गया है। 31 दिसंबर 2023 तक के लिए जारी इस ब्यौरे में चल-अचल संपत्ति से लेकर ऋण तक की चर्चा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बार बेटे के नाम पर संपत्ति के बारे मेम जानकारी नहीं दी है। मुख्यमंत्री 1.64 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 22,552 रुपये नकद हैं, और विभिन्न बैंक खातों में 49,202 रुपये जमा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में सीएम नीतीश कुमार की संपत्ति
वहीं मुख्यमंत्री के पास 11.32 लाख रुपये की एक फोर्ड इकोस्पोर्ट कार, 1.28 लाख रुपये की दो सोने की अंगूठियां और एक चांदी की अंगूठी, और अन्य चल संपत्ति जैसे 1.45 लाख रुपये की 13 गायें और 10 बछड़े, एक ट्रेडमिल, एक व्यायाम साइकिल और एक माइक्रोवेव ओवन भी है। यह भी बताया गया है कि सीएम नीतीश कुमार के पास एकमात्र अचल संपत्ति नई दिल्ली के द्वारका में एक अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 2004 में 13.78 लाख रुपये थी, और अब इसकी कीमत 1.48 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
इन दो मंत्रियों की संपत्ति नीतीश कुमार से कम
वहीं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पास 6.24 करोड़ की संपत्ति है। उनके पास 50 हजार कैश, चल सपंत्ति 1.76 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 4.48 करोड़ रुपये है। वहीं गरीब मंत्री की बात करें तो जमा खां सबसे गरीब हैं। उनकी संपत्ति 68.60 लाख रुपये है। उनके थोड़े अमीर सूचना प्रावैधिकी मंत्री इसराइल मंसूरी हैं। इनके पास 1.10 करोड़ की संपत्ति है। यानी यही दो मंत्री ऐसे हैं जिनकी संपत्ति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कम है।