{"_id":"5d16fdff8ebc3e3ce72156c7","slug":"all-accused-are-escaped-after-bihar-lady-officer-in-insurance-company-commit-suicide-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति बाला आत्महत्या केस में पति और ससुरालवाले फरार, महाराष्ट्र पुलिस करेगी कुर्की-जब्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति बाला आत्महत्या केस में पति और ससुरालवाले फरार, महाराष्ट्र पुलिस करेगी कुर्की-जब्ती
Sat, 29 Jun 2019 11:30 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
प्रताड़ना से तंग आकर ज्योति बाला ने की खुदकुशी
- फोटो : Social Media/Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की अफसर बेटी ज्योति बाला के मुंबई में आत्महत्या करने के ममले में महाराष्ट्र पुलिस को उसके पति विमल वर्मा और ससुराल वालों की तलाश है। महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों की तलाश में पटना पहुंची थी, लेकिन उसके सालिमपुर अहरा स्थित घर में ताला बंद मिला। पुलिस फिलहाल वापस लौट चुकी है और कुर्की-जब्ती की तैयारी में है।
विज्ञापन
स्थानीय खबरों के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस आरोपी पति विमल, सास मीरा शरण और अन्य आरोपियों की तलाश में बिहार पहुंची थी, लेकिन घर पर ताला लगा होने से पुलिस को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। वहीं ज्योति के ननद और ननदोई के कार्यालय में भी जाने से पुलिस को पता चला कि दोनों ने छुट्टी का आवेदन दे दिया है और उसके बाद से गायब हैं। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब आरोपियों के घरों की कुर्की-जब्ती की जाएगी।
विज्ञापन
मालूम हो कि पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर ज्योति वर्मा ने खुदकुशी कर ली थी। वह एक बीमा कंपनी में अधिकारी थी और पटना के चौक शिकारपुर की रहनेवाली थी। नवंबर 2017 में उसकी शादी सालिमपुर अहरा निवासी विमल वर्मा से हुई थी, जो कि बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर है और फिलहाल उसकी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में है।
विज्ञापन
नौ जून को ज्योति के आत्महत्या करने के बाद से ही ससुराल वाले फरार हैं। महाराष्ट्र पुलिस ने सुसाइड नाेट के आधार पर ज्योति के पति विमल वर्मा, ससुर विजय वर्मा, सास मीरा शरण और अन्य संबंधियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सुसाइड नोट में ज्योति ने अपने पति और ससुराल की प्रताड़ना को खुदकुशी की वजह बताया था। सभी पर घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
पीएचईडी विभाग में कार्यरत ज्योति के ननदोई और इलाहाबाद बैंक में कार्यरत ननद ने अपने कार्यालयों में छुट्टी का आवेदन डाल रखा है और फरार हैं। ज्योति अपने पीछे तीन माह का बच्चा छोड़ गई है। उसने अपने सुसाइड नोट में अपने मासूम बेटे के लिए न्याय की गुहार लगाई है।