फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Alcohol will stop selling in Bihar nitish declared

बिहार में एक अप्रैल से नहीं बिकेगी शराब

Thu, 26 Nov 2015 09:17 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
Alcohol will stop selling in Bihar nitish declared

पांचवी बार बिहार का कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब बड़ा कदम उठाने की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई आबकारी नीति के तहत अगले 1 अप्रैल से राज्य में शराब बंदी की घोषणा की है।

विज्ञापन


बता दें कि चुनावों से पूर्व उन्होंने महिलाओं से वोट मांगते समय इस बात का वादा किया था कि वह अगर दोबारा सत्ता में आते हैं तो राज्य में पूरी तरह शराब पर पाबंदी लगा देंगे।
विज्ञापन


पांचवी बार मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद नीतीश कुमार ने अपने चुनावी वादे को पूरा करना शुरू करने की कवायद शुरू कर दी है। उन्होंने 1 अप्रैल 2016 से राज्य में पूरी तरह शराब पर पाबंदी लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पूर्व किया था वादा

Alcohol will stop selling in Bihar nitish declared

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि बिहार में अगले साल से नशाबंदी लागू कर दी जाएगी। इसके लिए एक्‍शन प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्‍द ही अमल में लाया जाएगा।

नीतीश ने कहा कि शराब के कारण बिहार के गरीब इलाकों में लोगों का जीवन स्तर काफी बिगड़ गया है। गरीब परिवारों के लोग शराब के नशे में अपना जीवन तबाह कर रहे हैं, इसलिए सरकार ने शराब पर पूर्णतः पाबंदी लगाने का फैसला किया है।

नीतीश ने याद दिलाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने महिलाओं से यह वादा किया था कि वह अगर एक बार फिर सत्ता में आते हैं तो राज्य में शराब पर पाबंदी लगा दी जाएगी। अब वह अपना वादा पूरा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed