फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Akasa Air starts direct flight from Darbhanga Airport to Mumbai, passengers get a new option

Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए अकासा एयर की सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों को मिला नया विकल्प

Tue, 01 Jul 2025 08:28 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 08:28 PM IST
सार

1 जुलाई से दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गई है। इसका उद्घाटन सांसद गोपाल जी ठाकुर ने किया और इसे मिथिला के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। 
 

विज्ञापन
Akasa Air starts direct flight from Darbhanga Airport to Mumbai, passengers get a new option
मुंबई के लिए अकासा एयर की सीधी उड़ान शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वालों के लिए 1 जुलाई का दिन ऐतिहासिक रहा। पहली बार अकासा एयरलाइंस ने दरभंगा-मुंबई-दरभंगा रूट पर अपनी सीधी उड़ान सेवा की शुरुआत की। इस नई सेवा का उद्घाटन दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर और विमान कंपनी के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। उद्घाटन के अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू का धन्यवाद करते हुए इसे मिथिला के लोगों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।
विज्ञापन


सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दरभंगा से मुंबई के लिए पहली उड़ान में बोर्डिंग पास देकर यात्रियों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि, "मिथिला और इस एयरपोर्ट से सफर करने वाले लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। अब यात्रियों को कम कीमत में यात्रा करने का एक और विकल्प मिल गया है।"
विज्ञापन


नई उड़ान सेवा की प्रमुख बातें:

1 जुलाई 2025 से दरभंगा-मुंबई रूट पर अकासा एयर की नई उड़ान शुरू

फ्लाइट रोजाना चलेगी

विमान में कुल 180 सीटें, सभी इकोनॉमी क्लास

प्रारंभिक किराया लगभग ₹5000

अब तक इस रूट पर केवल स्पाइसजेट और इंडिगो की सेवाएं थीं, अब अकासा भी शामिल

दरभंगा एयरपोर्ट पर कुल सेवाएं:

दिल्ली के लिए 3 जोड़ी उड़ानें

मुंबई के लिए अब 3 जोड़ी उड़ानें (2 इंडिगो/स्पाइसजेट + 1 अकासा)

यह भी पढ़ें: तेलंगाना हादसा, दो बिहारी श्रमिकों की मौत पर सरकार ने दिया मुआवजा, जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता और हैदराबाद के लिए एक-एक जोड़ी उड़ान

नई सेवा से यात्रियों को एक और विकल्प मिलेगा और किराये में प्रतिस्पर्धा बढ़ने से उन्हें सस्ती दरों पर सफर का लाभ भी मिलेगा। दरभंगा से मुंबई यात्रा करने वाले यात्रियों और मिथिला क्षेत्र में बसे लोगों ने इस नई सेवा को लेकर खुशी जाहिर की। खासकर मुंबई में रहने वाले मिथिलावासी अब सीधे उड़ान से अपने घर आ-जा सकेंगे, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed