{"_id":"5d57f8e18ebc3e89b33fb9a7","slug":"ak-47-and-grenades-found-in-raid-at-bihar-mla-anant-singh-house-booked-under-uapa-act","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के बाहुबली विधायक अंनत सिंह पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज, घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के बाहुबली विधायक अंनत सिंह पर यूएपीए के तहत मामला दर्ज, घर से एके-47 और ग्रेनेड बरामद
Sat, 17 Aug 2019 06:40 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 17 Aug 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
अनंत कुमार सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के विवादास्पद व बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के पैतृक घर से एके-47 राइफल और ग्रेनेड जब्त किए जाने के बाद उनके खिलाफ अवैध गतिविधि रोकथाम (यूएपीए) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पटना ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस अत्याधुनिक हथियार का उपयोग कुछ बड़ी घटनाओं में किया गया हो।
जब उनसे पूछा गया कि क्या विधायक को गिरफ्तार किया जाएगा, तो उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान जो भी सबूत सामने आएगा, पुलिस उस हिसाब से कार्रवाई करेगी। मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापे के दौरान अत्याधुनिक हथियार एके-47 और ग्रेनेड मिलने पर उनपर यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाढ़ उपसंभाग के लडमा गांव में अनंत सिंह के पैतृक घर पर छापा मारा था और एक एके- 47 और दो हथगोले जब्त किए थे। अनंत सिंह मोकामा से विधायक हैं। हाल ही में संसद ने केंद्र को किसी भी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित करने और उसकी संपत्ति जब्त करने का अधिकार प्रदान करने के लिए यूएपीए में संशोधन को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
बाढ़ उपसंभाग की पुलिस अधिकारी लिपि सिंह ने बताया कि हम कानून के अनुसार और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे बढ़ रहे हैं। हम कागजी कार्य पूरा कर रहे हैं और उनके खिलाफ वारंट जारी करने का अनुरोध करते हुए प्राथमिकी के साथ सभी दस्तावेज अदालत में सौंपेंगे।
छोटे सरकार के नाम से इलाके में चर्चित सिंह का लंबा आपराधिक रिकार्ड है और उन्हें मोकामा के एक ठेकेदार की जान लेने की कोशिश के सिलसिले में आवाज का नमूना देने के लिए हाल ही में पटना पुलिस मुख्यालय तलब किया गया था। विधायक ने अपने पैतृक घर पर छापे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया की है और आरोप लगाया कि जदयू सांसद लल्लन सिंह के इशारे पर उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने कहा कि मेरे घर से जिन हथियारों की बरामदगी दिखाई जा रही है, वे तो मेरे हैं ही नहीं। छापे के दौरान घर में बुरी तरह तोड़फोड़ की गई है।