फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Against arbitrariness of teachers, villagers locked primary school in Jamui, beat up block education officer

Bihar: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पिटे; वहां कार्यपालक अभियंता को पत्नी ने पीटा, यहां BEO के पिटने की वजह दूसरी

Sat, 26 Aug 2023 06:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 26 Aug 2023 06:03 PM IST
सार

Bihar News: औरंगाबाद में बिहार सरकार के दफ्तर में कार्यपालक अभियंता के पिटने की खबर के कुछ ही देर बाद जमुई में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पीटे जाने का समाचार सामने आया है। वहां पत्नी ने पीटा था, यहां पिटाई की वजह दूसरी है।
 

विज्ञापन
Against arbitrariness of teachers, villagers locked primary school in Jamui, beat up block education officer
प्रखंड शिक्षा अधिकारी से मारपीट करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई में शिक्षा विभाग के कारनामे में अक्सर देखने को मिलते हैं। इस वजह से जमुई की शिक्षा व्यवस्था चर्चा में रहती है। ऐसा ही एक मामला शनिवार को भी देखने को मिला। जहां जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के नवीन प्राथमिक विद्यालय दुमकवा में शिक्षकों की मनमानी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने पांच दिनों से विद्यालय में ताला जड़ा है। उसे खुलवाने के लिए शनिवार की दोपहर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह पहुंचे थे। तभी वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बीईओ पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दिया। जबकि विद्यालय के प्रभारी रंजीत दास को बंधक बना लिया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 100 मीटर से अधिक दूरी तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिसमें वह घायल हो गए। घटना के बाद वहां पहुंचे मीडिया कर्मियों की मदद से घायल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सिमुलतला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सिमुलतला थाना क्षेत्र के दुमकवा नवीन प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का जब भी मन होता था, तब स्कूल खोला जाता था और जब मन होता तो बंद कर दिया जाता था। जबकि वहां पहुंचने वाले बच्चों को मिड डे मील सहित अन्य सुविधा का लाभ भी नहीं दिया जा रहा था। इससे नाराज स्थानीय ग्रामीण बीते पांच दिनों से विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाने के लिए शनिवार की दोपहर बाद प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। लेकिन आक्रोशित लोगों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर ही हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए।


घायल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि नाराज लोगों को समझाने के लिए वह पहुंचे थे। लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान मारपीट करने वालों में गांव के महेंद्र और एक महिला की पहचान की गई है। जबकि कई लोग अज्ञात हैं, जिनके खिलाफ सिमुलतला थाने पहुंचकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed