फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After Ramcharitmanas controversy, Lalu Yadav RJD party MLA made indecent remarks on Goddess Durga on Navratri

Bihar : राजद विधायक ने देवी दुर्गा के बारे में की अभद्र टिप्पणी; सनातन धर्म से जुड़े संगठनों ने फूंका पुतला

Thu, 26 Oct 2023 05:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 26 Oct 2023 05:54 PM IST
सार

RJD Party : बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के नेता सनातन हिंदू धर्मग्रंथों और देवी-देवताओं पर लगातार निशाना साध रहे हैं। अब राजद के विधायक ने देवी दुर्गा पर अभद्र टिप्पणियां की हैं। सनातन धर्म से जुड़े संगठनों ने राजद को कड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
After Ramcharitmanas controversy, Lalu Yadav RJD party MLA made indecent remarks on Goddess Durga on Navratri
राजद विधायक का पुतला फूंकते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में सबसे बड़े दल और राज्य की नीतीश कुमार सरकार के साथ सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते-करते सनातन हिंदू धर्म, धार्मिक प्रतीकों और देवी-देवताओं पर भी अभद्र टिप्पणी करते दिख रहे हैं। रामचरितमानस पर राजद कोटे के शिक्षा मंत्री ने विवाद खड़ा किया था तो अयोध्या के श्रीराम मंदिर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने। अब राजद के एक विधायक ने सारी हदें पार करते हुए नवरात्र के बहाने देवी दुर्गा पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। सनातन धर्म से जुड़े संगठन इन टिप्पणियों के खिलाफ सड़क पर उतर आए हैं। पुतला फूंका है। साथ ही एलान किया है कि माफी नहीं मांगी तो सड़क से संसद तक विरोध करेंगे।

विज्ञापन


 

After Ramcharitmanas controversy, Lalu Yadav RJD party MLA made indecent remarks on Goddess Durga on Navratri
राजद विधायक के खिलाफ सड़क पर उतरे सनातन धर्म से जुड़े संगठन - फोटो : अमर उजाला

उनकी एक भी लाइन प्रकाशन योग्य नहीं
रोहतास में डिहरी के राजद विधायक फतेह बहादुर ने देवी दुर्गा के जन्म और उनके सिंदूर लगाने को लेकर सवाल खड़ा किया। राजद विधायक ने पूछा कि दुर्गा ने महिषासुर की हत्या किस मैदान में की? राजद विधायक ने कई ऐसी बातें कही, जिससे धार्मिक आस्था पर प्रहार हो रहा है। 'अमर उजाला' उन वाक्यों को लिख नहीं सकता। यह बयान उन्होंने बुधवार को एक कार्यक्रम के बाद दिया, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गुरुवार को इसी के खिलाफ रोहतास में जमकर हंगामा हुआ। सनातन धर्म से जुड़े संगठनों ने सड़क पर राजद के खिलाफ प्रदर्शन किया और सार्वजनिक माफी की मांग की।

क्या है मामला 
डिहरी राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने दशहरा पर्व पर हिंदू धर्म के देवी देवताओं के विरुद्ध सोशल मीडिया पर अपमानजनक बयान दिया था। जिसके विरोध में भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विधायक का पुतला फूंका और विधायक के विरोध में नारे लगाए। वीडियो वायरल होने के बाद डेहरी के भाजपा और बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क उठे और विधायक का पुतला फूंक डाला। स्थानीय नेताओं का कहना है कि राजद के नेता बार-बार हिंदू सनातन के देवी देवताओं पर अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री ने रामायण पर कटाक्ष किया, राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह ने माँ दुर्गा के लिए अनर्गल बातें कही, यह सब हिंदू सनातनियों के लिए बर्दाश्त के बाहर है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब अगर ऐसा हुआ तो सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन होगा। विधायक के इस सनातन विरोधी बयान पर डेहरी निवासी पंकज कुमार ने डेहरी नगर थाना में विधायक के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने का आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से विधायक फतेह बहादुर पर कार्यवाही करने का निवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed