फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After Rahul Gandhi in Bihar opposition meeting congress demand two minister in nitish kumar cabinet expansion

Nitish Cabinet Expension : बिहार कांग्रेस की दो टूक- विपक्षी एकता की शर्त नहीं, मगर दो मंत्रीपद बढ़ाएं नीतीश

Sun, 25 Jun 2023 01:22 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 25 Jun 2023 01:22 PM IST
सार

Bihar News : प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद दिलाया है कि उन्होंने विपक्षी एकता की बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का भरोसा दिलाया था। पार्टी ने दौ और मंत्रीपद पर राहुल गांधी को लेकर भी बातें बताईं।

विज्ञापन
After Rahul Gandhi in Bihar opposition meeting congress demand two minister in nitish kumar cabinet expansion
राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और नीतीश कुमार। - फोटो : PTI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (BJP)  सरकार के खिलाफ पटना में 23 जून को विपक्षी एकता की बैठक के 48 घंटा गुजरने के पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को याद दिलाई है कि बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार करना है। बैठक की तैयारियों के बीच हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चे (HAM- Secular) के इकलौते मंत्री संतोष कुमार सुमन उर्फ संतोष मांझी ने इस्तीफा दिया था तो जनता दल यूनाईटेड (JDU) ने आननफानन में अपनी पार्टी से रत्नेश सदा को मंत्रीपद की शपथ दिलाई थी। मंत्रिमंडल विस्तार में दो पद और लेने की मांग के साथ कांग्रेस इंतजार करती रह गई थी। तब यह कहा गया था कि बैठक के बाद विस्तार हो जाएगा। अब कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने मुख्यमंत्री को 15-16 जून की बात याद दिलाई है।

विज्ञापन


विधायक दल के नेता बोले- हम किसी शर्त पर राजनीति नहीं कर रहे
कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि मंत्रिमंडल में 2 सीटों की मांग स्वाभाविक है। उम्मीद है सीएम नीतीश कुमार इसे  पूरा करेंगे। राहुल गांधी भी सीएम से बात कर चुके हैं। शकील अहमद खान ने स्पष्ट कहा कि हम किसी शर्त पर राजनीति नहीं कर रहे हैं। जो मांग स्वाभाविक है, उसे रखना कहीं से गलत नहीं है। 
विज्ञापन


जमा खान ने कहा - कांग्रेस की मांग पर कोई मतभेद नहीं
कांग्रेस की इस मांग के बाद बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के वरीय नेता जमा खान ने कहा कि कांग्रेस की मांग पर कोई मतभेद नहीं है। महागठबंधन मिल बैठकर इन सब पर विचार कर लेगा।इस मामले में सीएम नीतीश कुमार उचित फैसला लेंगे। वहीं राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्वाभाविक है। घटक दल की मांग हमेशा रहती है कि उनके भी पार्टी के नेता मंत्रिमंडल में शामिल हों। इस मांग पर फैसला लेना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विशेषाधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कहा- राहुल-नीतीश एक-दूसरे के साथ बारगेनिंग कर रहे
इधर, बिहार भाजपा ने कांग्रेस की मांग पर महागठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा- राहुल-नीतीश एक-दूसरे के साथ बारगेनिंग कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार खुद शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा का कहना है कि विपक्षी दलों में एक अनार सौ बीमार की कहानी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed