{"_id":"6585687184fb9289a3007020","slug":"after-naxal-attack-in-jharkhand-electronic-detonator-and-cane-bomb-recoverd-in-search-operation-in-gaya-bihar-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naxal Attack : झारखंड की तरह बिहार में नक्सली विस्फोट की तैयारी थी; 16 हजार ई-डेटोनेटर और 417 केन बम बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naxal Attack : झारखंड की तरह बिहार में नक्सली विस्फोट की तैयारी थी; 16 हजार ई-डेटोनेटर और 417 केन बम बरामद
Fri, 22 Dec 2023 04:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 22 Dec 2023 04:14 PM IST
सार
Bihar News : नक्सलियों के बिहार-झारखंड बंद की शुरुआत झारखंड में रेल ट्रैक पर विस्फोट से हुई। इसके बाद बिहार में सर्च ऑपरेशन तेज किया गया तो बड़े विस्फोट की तैयारी का सामान बरामद हुआ। आज 16 हजार इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और 417 केन बम बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
माओवादियों के इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और केन बम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों के ठिकानों से सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान गया-औरंगाबाद सीमा पर स्थित पचरूखिया के जंगलों से 1600 से अधिक इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 417 केन बम बरामद किया गया है। बम की बरामदगी के बाद डुमरिया थाना की पुलिस और कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा जंगलों में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नक्सलियों ने शुक्रवार को बिहार झारखंड बंद का आह्वान किया था। नक्सलियों ने शुक्रवार को बिहार झारखंड बंद का आह्वान किया था। माओवादी नक्सली संगठन के दक्षिण सब जनरल ब्यूरो प्रवक्ता समता ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि पिछले 16 से 22 सितंबर तक दमन विरोधी सप्ताह के अंतिम दिन बिहार झारखंड बंद रहेगा। यह बंद बिहार झारखंड में प्रभावी होगा। बंद को लेकर पूरे क्षेत्र में जिला पुलिस प्रशासन के साथ साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इमामगंज पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में नक्सलियों की चहल कदमी बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
बीते दो दिनों में मिलें चार आइइडी
बीते दो दिनों में गया-औरंगाबाद सीमा के पचरुखिया के ज़गलों से बीते दो दिनों में अलग-अलग स्थानों से सुरक्षा बलों ने चार आइइडी बरामद किया है। ग्रामीणों में नक्सलियों का खौफ अब भी बरकरार है। यही कारण है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहा। शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र के डुमरिया, मैगरा, इमामगंज, बाकेंबाजार समेत अन्य इलाकों में नक्सलियों के बंद का असर दिख रहा है। वहीं भारी मात्रा में केन बम समेत अन्य विस्फोट मिलने के बाद सुरक्षा बलों के होश उड़ गए। उसके बाद सुरक्षा बलों और बिहार पुलिस नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान को और तेज कर दिया है। सुत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक नक्सली आज किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। लेकिन समय रहते सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।