{"_id":"5fd348f054440f794c71b112","slug":"after-defeat-in-assembly-elections-big-change-may-occur-in-bihar-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बड़े बदलाव करेगी कांग्रेस, इस नेता को पार्टी प्रभारी बनाने की अटकलें तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बड़े बदलाव करेगी कांग्रेस, इस नेता को पार्टी प्रभारी बनाने की अटकलें तेज
Fri, 11 Dec 2020 04:42 PM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनिल पांडेय
Updated Fri, 11 Dec 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस बिहार में बड़ा बदलाव करने का विचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने बिहार में पार्टी प्रभारी के तौर पर काम कर रहे शक्ति सिंह गोहिल को हार का दोषी बता रही है। खबर है कि जल्द ही बिहार का प्रभार राहुल गांधी के बेहद करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला को दिया जा सकता है।
बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी आरजेडी समेत कई पार्टियों के साथ महागठबंधन करके चुनाव लड़ी थी। इस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटें ही हासिल हुई थी, जबकि बिहार में खुद पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जनसभाएं और रैलियां की थीं। बिहार में 243 सीटों पर हुए विधनसभा चुनाव में एनडीए ने 125 सीटें हासिल कर पूर्ण बहुमत प्राप्त किया था, वहीं विपक्षी महागठबंधन को इस चुनाव में 110 सीटें मिली थीं।

हार की समीक्षा के बाद फैसला
कांग्रेस पार्टी बिहार में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद के परिणाम की समीक्षा कर रही है। फिलहाल शक्ति सिंह गोहिल बिहार में पार्टी प्रभारी हैं। गोहिल को 2018 में सीपी जोशी के जगह बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया था। इसके बाद भी बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। इसलिए अब आलाकमान एक बार फिर राज्य में बदलाव करने का विचार कर रही है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि बिहार में बदलाव करने का फैसला पार्टी के शिखर नेतृत्व के हाथ में है। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि आने वाले समय में राहुल गांधी के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला को बिहार में प्रभारी पद के लिए चुना जा सकता है।
विज्ञापन