फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After CM Nitish, Lalan Singh attacked Home Minister Amit Shah, said- he is a fake prophet, BJP, JDU

Bihar News : सीएम नीतीश के बाद ललन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह पर बोला हमला, कहा- नकली भविष्यवक्ता हैं वह

Sun, 17 Sep 2023 03:49 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 17 Sep 2023 03:49 PM IST
सार

Lalan Singh : झंझारपुर की जनसभा का जिक्र करते हुए ललन सिंह ने कहा कि आपने देखा नहीं कि वह जनता से चार बार ताली बजवा रहे थे, फिर भी कितना लोग ताली बजा रहे था। 

विज्ञापन
After CM Nitish, Lalan Singh attacked Home Minister Amit Shah, said- he is a fake prophet, BJP, JDU
गृह मंत्री अमित शाह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे के बाद शुरू हुआ सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम नीतीश कुमार के बाद अब अमित शाह पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हमला बोला है। ललन सिंह ने रविवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह (अमित शाह) नकली भविष्यवक्ता हैं। झंझारपुर की जनसभा का जिक्र करते हुए ललन सिंह ने कहा कि आपने देखा नहीं कि वह जनता से चार बार ताली बजवा रहे थे, फिर भी कितना लोग ताली बजा रहे था। यह लोग केवल देश को बांटने का काम करते हैं। जनता सब देख रही है। 2024 के चुनाव में जवाब दे देगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम नीतीश ने कहा था- विपक्ष को एकजुट हो रहा है, इसलिए वह घबराहट में हैं
दरअसल, ललन सिंह ने संसद के विशेष सत्र में भाग लेने दिल्ली जा रहे थे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा पर निशाना साधा। हालांकि, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार ने भी गृह मंत्री शाह पर जमकर हमला बोला था। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि मैं इन लोगों के किसी बात पर ध्यान नहीं देता हूं। वह (अमित शाह) आते हैं अंड-बंड नहीं बोलते रहते हैं। उनको बिहार का कोई ज्ञान है। बिहार में कितना विकास हुआ है, कितना काम हो रहा है, इसकी उनको जानकारी है? उनको बिहार की या देश की कोई जानकारी है? इन लोगों को ऐसे ही बोलने की आदत है। अंड बंड बोलते रहते हैं। उनलोगों का कोई वैल्यू ही नहीं है। एनडीए परेशान है। पूरा विपक्ष एकजुट हो रहा है, इसलिए वह घबराहट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमित शाह ने कहा था- नीतीश-लालू की जोड़ी तेल और पानी जैसी  
शनिवार को झंझारपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि लालू और नीतीश की जोड़ी तेल और पानी जैसी है। मैं नीतीश जी से कहता हूं तेल और पानी में तेल का कुछ नहीं होता बल्कि पानी मैला हो जाता है। आपने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है वह आपको हाशिये पर ला देगा। दरभंगा एम्स पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कारण ही साढ़े 12 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का काम रुक गया। मैं नीतीश कुमार से कहा हूं कि एक बार एम्स के लिए जो जमीन आपने दिया है उससे झुककर थोड़ा छूने की कोशिश कीजिए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू-नीतीश की सरकार में अपराधी एक्टिव हो गए हैं। जंगलराज बढ़ता ही जा रहा है। इसका एक ही समाधान है कि बिहार और देश में भाजपा की सरकार बनाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed