Amit Shah Bihar Visit Live: गृह मंत्री बोले- लालू-नीतीश की जोड़ी तेल और पानी जैसी, पीएम पद पर कोई वैकेंसी नहीं
{"_id":"6505301de0f29f34d1017ce5","slug":"amit-shah-in-bihar-today-live-union-home-minister-amit-visit-mithilanchal-bjp-politics-lok-sabha-elections-2023-09-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"Amit Shah Bihar Visit Live: गृह मंत्री बोले- लालू-नीतीश की जोड़ी तेल और पानी जैसी, पीएम पद पर कोई वैकेंसी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 16 Sep 2023 02:35 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:35 PM IST
खास बातें
Amit Shah Bihar Visit Today Live News in Hindi : लालू और नीतीश की सरकार में हर रोज अपराध बढ़ रहे हैं। यह स्वार्थी गठबंधन बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जा रहे हैं। लालू जी फिर से एक्टिव हो गए हैं और नीतीश जी इनएक्टिव हो गए हैं। लालू जी जब एक्टिव होते हैं तो आपको पता है कि बिहार में सरकार कैसे चलती है।
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
02:22 PM, 16-Sep-2023
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू प्रसाद ने बिहार के किसान को क्या दिया। मोदी जी ने देश के सभी किसान को 6 हजार रुपया हर साल उनके खाते में दे रही है। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त में इलाज की सुविधा दी। देश की गरीब जनता को मुफ्त में अनाज देने का काम भी मोदी सरकार ने ही किया। नीतीश जी आपकी दाल नहीं गलेगी। लालू जी बेटे को सीएम बनाना चाहते हैं, नीतीश जी पीएम बनना चाहते हैं, फिलहाल कोई वैकेंसी नहीं है, पीएम मोदी जी ही रहेंगे। आपको I.N.D.I.A. गठबंधन के लोग प्रधानमंत्री नहीं बनाने वाले हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आप सभी लोग क्या बिहार को ऐसे लोग के हाथ में रखना चाहेंगे जो बिहार को सुरक्षित नहीं पाए।
02:16 PM, 16-Sep-2023
लालू ने बिहार को क्या दिया
दरभंगा एम्स पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कारण ही साढ़े 12 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का काम रुक गया। मैं नीतीश कुमार से कहा हूं कि एक बार एम्स के लिए जो जमीन आपने दिया है उससे झुककर थोड़ा छूने की कोशिश कीजिए। मिथिलांचल की जनता आपको जरूर जवाब देगी। मैं लालू जी से पूछता हूं कि 10 साल तक आप यूपीए की सरकार में मंत्री थे, आपने क्या दिया बिहार को। 10 साल में सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपया दिया। क्या इसके अलावा और कुछ दिया है। मोदी जी ने नौ साल में 5 लाख 92 हजार करोड़ रुपया दिया। बिहार में 8 हजार करोड़ की लागत से 7 पुल बन रहे हैं। गंगा नदी पर गांधी सेतु, विक्रमशिला सेतु, कटिहार-साहेबगंज सेतु का निर्माण मोदी सरकार करवा रही है। तीन वंदे मेट्रो ट्रेन चलाए जाएंगे। 2584 करोड़ की लागत से बिहार के 49 रेलवे हवाई अड्डों का निर्माण मोदी सरकार करवा रही है।
दरभंगा एम्स पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कारण ही साढ़े 12 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का काम रुक गया। मैं नीतीश कुमार से कहा हूं कि एक बार एम्स के लिए जो जमीन आपने दिया है उससे झुककर थोड़ा छूने की कोशिश कीजिए। मिथिलांचल की जनता आपको जरूर जवाब देगी। मैं लालू जी से पूछता हूं कि 10 साल तक आप यूपीए की सरकार में मंत्री थे, आपने क्या दिया बिहार को। 10 साल में सिर्फ 2 लाख करोड़ रुपया दिया। क्या इसके अलावा और कुछ दिया है। मोदी जी ने नौ साल में 5 लाख 92 हजार करोड़ रुपया दिया। बिहार में 8 हजार करोड़ की लागत से 7 पुल बन रहे हैं। गंगा नदी पर गांधी सेतु, विक्रमशिला सेतु, कटिहार-साहेबगंज सेतु का निर्माण मोदी सरकार करवा रही है। तीन वंदे मेट्रो ट्रेन चलाए जाएंगे। 2584 करोड़ की लागत से बिहार के 49 रेलवे हवाई अड्डों का निर्माण मोदी सरकार करवा रही है।
विज्ञापन
02:10 PM, 16-Sep-2023
लालू-नीतीश की सरकार में अपराधी एक्टिव हो गए हैं
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू-नीतीश की सरकार में अपराधी एक्टिव हो गए हैं। जंगलराज बढ़ता ही जा रहा है। इसका एक ही समाधान है कि बिहार और देश में भाजपा की सरकार बनाना। लालू और नीतीश की जोड़ी तेल और पानी जैसी है। मैं नीतीश जी से कहता हूं तेल और पानी में तेल का कुछ नहीं होता बल्कि पानी मैला हो जाता है। आपने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है वह आपको हाशिये पर ला देगा। सालों तक इस गठबंधन, कांग्रेसियों और लालू जी ने राममंदिर निर्माण को रोक कर रखा। जनवरी 2024 में अयोध्या में राम लला भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।
02:04 PM, 16-Sep-2023
लालू जी फिर से एक्टिव हो गए हैं और नीतीश जी इनएक्टिव हो गए हैं
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने चंद्रयान और जी 20 के माध्यम से भारत को दुनिया में मजबूत स्थान दिया। जी 20 में मधुबनी पेंटिंग और नालंदा फिर से लोगों के दिमाग पर छा गया। लालू और नीतीश की सरकार में हर रोज अपराध बढ़ रहे हैं। यह स्वार्थी गठबंधन बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जा रहे हैं। लालू जी फिर से एक्टिव हो गए हैं और नीतीश जी इनएक्टिव हो गए हैं। लालू जी जब एक्टिव होते हैं तो आपको पता है कि बिहार में सरकार कैसे चलती है। लालू जी ने रेलवे में मंत्री रहते अरबो-खरबों को भ्रष्टाचार किया। केस चल रहा है। नीतीश जी को मालूम हैं कि देश के लिए यूपीए ने कुछ नहीं किया। इसलिए यूपीए का नाम बदलकर इंडिया करवा दिया। यह वही लालू प्रसाद यादव है जिसने बिहार को सालों पीछे धकेल दिया।
01:56 PM, 16-Sep-2023
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने गृह मंत्री को गदा भेंट किया।
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता सीता की धरती को मैं नमन करता हूं। इसी भूमि ने दुनिया में मधुबनी पेंटिंग से मिथिलांचल और पूरे देश की ख्याति को विदेशों में फैलाया है, उस धरती को मैं नमन करता हूं। कुछ दिन पहले लालू-नीतीश सरकार ने फतवा जारी किया कि बिहार में रक्षाबंधन की छुट्टी नहीं होगी। लेकिन, बिहार की जनता ने जो आक्रोश दिखाया, उसके लिए मैं आपका धन्यवाद देता हूं। 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ आपने मोदी जी को पीएम बनाया। 2019 में आपने 53 प्रतिशत वोट और 39 सीट दिलाकर मोदी जी को फिर से पीएम बनाया। इसके लिए मैं आपका धन्यवाद देता हूं।
01:52 PM, 16-Sep-2023
बिहार भाजपा पूरी तरह विकास के लिए लड़ रही है
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का मैं मिथिला की धरती पर स्वागत करता हूं। जनता से अपील करता हूं कि आप लोग इस देश में घमंडिया गठबंधन और बिहार लठबंधन को उखाड़ फेकेंगे, ऐसा झंझारपुर की धरती से वादा कीजिए। बिहार के विकास की चिंता नरेंद्र मोदी की सरकार कर रही है। बिहार भाजपा पूरी तरह विकास के लिए लड़ रही है। आज नरेंद्र मोदी और अमित शाह का भाजपा है। नीतीश कुमार को भाजपा का एकतरफा दुश्मनी भी देखना होगा। बिहार को गुंडराज और बालू माफिया से मुक्ति दिलाना है। लोकसभा चुनाव में 40 के 40 सीट पर भाजपा को जीताकर फिर से नरेंद्र मोदी सरकार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:43 PM, 16-Sep-2023
झंझारपुर की सभा में मंच पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर गांव-गांव जाकर सनातन हिन्दू को नहीं जगाओगे तो यह लोग घर-घर जाकर सनातन पर हमला करते रहेंगे। सनातन को बचाना हमारा कर्तव्य है।
01:33 PM, 16-Sep-2023
रामचरितमानस पर हमला हो रहा है
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि रामचरितमानस पर हमला हो रहा है। श्रीराम पर हमला हो रहा है। उन्होंने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि सनातन पर हमला करने वालों के छाती पर यह यदुवंशी मूंग का दाल दरर देगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास कर रहा है। चलिए सब भाजपा के साथ चलिए। मोदी जी का हाथ मजबूत कीजिए।
01:23 PM, 16-Sep-2023
गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम शामिल होने आए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के नेताओं ने देश को लूटने के लिए एक ठगबंधन बनाया है। पलटू राम जी बेंगलुरु फिल्म बनाने गए थे। वहां से बैंरग वापस लौट गए। चाचा-भतीजा की सरकार में लोग असुरक्षित हो गए हैं। लोग खुद को ठगे महसूस कर रहे हैं। जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आप चाहते हैं देश का कल्याण हो तो इस ठगबंधन को जवाब दीजिए।
09:45 AM, 16-Sep-2023