फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   After Bihar Cabinet decision CM Nitish Kumar bihar government GAD Bihar notification IAS transfer news bihar

Bihar News : अब नीतीश सरकार ने आईएएस अफसरों को लेकर यह नोटिफिकेशन जारी किया, किन्हें क्या जिम्मेदारी मिली

Fri, 13 Oct 2023 07:08 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

IAS Posting : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार सुबह राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अहम फैसले आए। देर शाम बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के खास अधिकारियों की नई पोस्टिंग को लेकर अधिसूचना जारी की।

विज्ञापन
After Bihar Cabinet decision CM Nitish Kumar bihar government GAD Bihar notification IAS transfer news bihar
सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के तीन अधिकारियों पर प्रभावी एक अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के प्रभाव से एक आईएएस का स्थानांतरण हुआ, एक अधिकारी को दिल्ली के साथ मुंबई का अतिरिक्त काम मिला जबकि एक इनमें से सबसे सीनियर अधिकारी को पटना के साथ मुंबई का काम देखने से मुक्ति मिली।

विज्ञापन


जानिए क्या मिला आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार को 
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार 2004 बैच के आईएएस अधिकारी कुंदन कुमार बिहार भवन दिल्ली के स्थानिक आयुक्त के साथ-साथ बिहार फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक  पदाधिकारी एवं निवेश आयुक्त, मुंबई के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे।
विज्ञापन


आईएएस संदीप पौंड्रिक को इस जिम्मेदारी से मिली मुक्ति 
इस आदेश के बाद मुंबई के अतिरिक्त प्रभार से 1993 बैच के आईएएस अधिकारी संदीप पौंड्रिक को मुक्त किया गया। बाउंड्री अभी उद्योग विभाग बिहार के अपर मुख्य सचिव तो हैं ही, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के प्रबंध निदेशक और आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार के प्रबंध निदेशक अभी अतिरिक्त प्रभार देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस संजीव कुमार अब निभाएंगे नई जिम्मेदारी 
इसी अधिसूचना के अनुसार 2012 बैच के आईएएस अधिकारी संजीव कुमार को उद्योग विभाग के तकनीकी निदेशक के पद से स्थानांतरित करते हुए लोग स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed