फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ADR Report on Bihar Assembly: 136 out of 240 sitting MLAs have pending criminal cases, 160 are Crorepatis

Bihar Assembly Election 2020: वर्तमान में 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले, 160 करोड़पति

Tue, 15 Sep 2020 09:50 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 15 Sep 2020 09:50 AM IST
विज्ञापन
ADR Report on Bihar Assembly: 136 out of 240 sitting MLAs have pending criminal cases, 160 are Crorepatis
bihar assembly - फोटो : Bihar Vidhan Sabha website

बिहार विधानसभा के 240 वर्तमान विधायकों में से 136 यानी कि 55 फीसदी विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 94 विधायकों यानी की 39 फीसदी पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, 160 विधायकों यानी कि 67 फीसदी करोड़पति हैं। 'एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स' (एडीआर) और बिहार इलेक्शन वॉच की सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में विधायकों द्वारा घोषित वित्तीय, आपराधिक, शिक्षा, लिंग और अन्य विवरणों की जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन

विधायकों पर दर्ज आपराधिक मामलों का आंकड़ा:-

  • 11 विधायकों ने अपने ऊपर दर्ज हत्या के मामलों की घोषणा की है।
  • 30 विधायकों ने अपने ऊपर हत्या के प्रयास के तहत दर्ज मामले की जानकारी दी।
  • 5 विधायकों ने अपने ऊपर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के तहत दर्ज मामलों की जानकारी दी। इन 5 विधायकों में से एक के ऊपर दुष्कर्म का मामला दर्ज है। 
  • राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 45 विधायक (56 फीसदी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 34 विधायक (49 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 34 विधायक (63 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 14 विधायक (56 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 2 विधायक (100 फीसदी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई-एमएल-एल) के 3 में 3 विधायक (100 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों ने अपने हलफनामों में अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। 
  • राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 33 विधायक (41 फीसदी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 26 विधायक (38 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 19 विधायक (35 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 10 विधायक (40 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 1 विधायक (50 फीसदी), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई-एमएल-एल) के 3 में 2 विधायक (67 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों ने अपने हलफनामों में अपने ऊपर दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों की वित्तीय संपदा कितनी है:-

  • 240 विधायकों में 160 यानी की 67 फीसदी करोड़पति हैं। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के 69 में से 51 विधायक (74 फीसदी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के 80 में से 51 विधायक (64 फीसदी), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 54 में से 33 विधायक (61 फीसदी), कांग्रेस के 25 में से 17 विधायक (68 फीसदी), लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 2 से 2 विधायक (100 फीसदी), ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के 1 में से 1 विधायक (100 फीसदी) और 5 निर्दलीय विधायकों की घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है।
  • हर विधायक की संपत्ति का औसत 3.06 करोड़ रुपये है। 
  • आरजेडी के 80 विधायकों की औसत संपत्ति 3.02 करोड़ रुपये है।
  • जेडीयू के 69 विधायकों की औसत संपत्ति 2.79 करोड़ रुपये है।
  • भाजपा के 54 विधायकों की औसत संपत्ति 2.38 करोड़ रुपये है।
  • कांग्रेस के 25 विधायकों की औसत संपत्ति 4.36 करोड़ रुपये है।
  • आंकड़ों के अनुसार, 240 में से 46 (19 फीसदी) विधायकों ने आयकर विवरण घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

विधायकों की शैक्षिक योग्यता:-

  • 94 यानी 39 फीसदी विधायकों ने शैक्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं के बीच घोषित की है
  • 134 यानी 56 फीसदी विधायकों ने शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 
  • 9 विधायकों ने शैक्षिक योग्यता साक्षर घोषित की है।

विधायकों की उम्र:-

  • 128 विधायकों यानी 53 फीसदी की उम्र 25 से 50 वर्ष के बीच है।
  • 112 विधायकों यानी 47 फीसदी की उम्र 51 से 80 वर्ष के बीच है।
  • 240 विधायकों में से 28 यानी की 12 फीसदी विधायक महिला हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed