{"_id":"bd6cde0647d45bfa429eaf93b53cc6a0","slug":"accused-of-rape-murdered-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र के निकट से आज पुलिस ने दुष्कर्म का आरोपी एक युवक का शव बरामद किया।
विज्ञापन
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार साह के अनुसार स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह गोढ़िआरी चौक के निकट सड़क किनारे से 34 वर्षीय एक युवक का शव बरामद किया।
मकान मालकिन ने छात्रा को बंद किया, लुट गई इज्जत
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान गोढ़िआरी गांव निवासी विक्रम कुमार के रूप में की गयी है। विक्रम आठ वर्षीय एक बच्ची के साथ बलात्कार का आरोपी है।
उन्होंने यह भी बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व बलात्कार के इस मामले में फरार चल रहे आरोपी विक्रम के घर की कुर्की जब्ती भी की जा चुकी थी।
सत्संग दिखाने के बहाने नाबालिग से रेप
हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेजा गया है।