फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accused beaten to death with slippers on charges of molestation in Nalanda

Bihar News: छेड़खानी के आरोप में चप्पलों से पीटा, परदेस से लौटा पति तो जान ही ले ली

Sun, 04 Jun 2023 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 04 Jun 2023 08:11 PM IST
सार

नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले छेड़खानी के विरोध में मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से मारपीट का आवेदन मिला था। इलाज के दौरान रविवार को अधेड़ की मौत हो गई। हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी में जुट गई है।

विज्ञापन
Accused beaten to death with slippers on charges of molestation in Nalanda
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में एक अधेड़ पर छेड़खानी का आरोप लगाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मामला नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत दरुआरा गांव का है। मृतक की पहचान सिद्धेश्वर रविदास के बेटे बेटे नरेश रविदास (50) के रूप में की गई है। रविवार की शाम पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची।

विज्ञापन


नरेश रविदास की भावह श्रद्धा देवी ने बताया कि करीब महीना भर पहले वह खेत से घर लौट रही थी। उसके पीछे-पीछे गांव की एक अन्य महिला भी आ रही थी। सामने से नरेश रविदास आ रहे थे, रिश्ते में भसुर होने के कारण वह रास्ते से नीचे उतर गई। तभी पीछे से आ रही महिला से उसके भसुर का हाथ छू गया। इस पर महिला ने आरोप लगाया कि उसके भसुर ने उसका हाथ पकड़ लिया। इसके तीन दिन बाद पंचायत बुलाई गई और भरे समाज में भसुर को महिला के द्वारा चप्पल से पीटा गया। इसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन


तीन दिन पहले महिला का पति आया और सुषुप्त अवस्था में शाम के वक्त उनके भसुर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां आज उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीना पहले महिला ने पंचायत बुलाई थी। उसमें भरे समाज के सामने महिला द्वारा चप्पलों से पिटाई करवा कर आगे से ऐसी हरकत न करने की बात कह मामले को रफा दफा कर दिया गया था। लेकिन तीन दिन पहले प्रदेश से लौटे महिला के पति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर अधेड़ की लाठी डंडे से पिटाई कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। तीन दिन बाद इलाज के दौरान रविवार को अधेड़ की निजी अस्पताल में मौत हो गई।

मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। चार साल पहले बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। वहीं, छोटी बेटी की शादी की बात चल रही थी। खेती का काम कर अधेड़ व्यक्ति अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।


नूरसराय थाना अध्यक्ष कुणाल चंद्र ने बताया कि तीन दिन पहले छेड़खानी के विरोध में मारपीट हुई थी। पीड़ित पक्ष की ओर से मारपीट का आवेदन मिला था। इलाज के दौरान रविवार को अधेड़ की मौत हो गई। हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी में जुट गई है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed