{"_id":"66e82852cdcfae447004fff7","slug":"accident-news-a-car-hits-a-man-in-front-of-the-zoo-on-bailey-road-in-patna-he-dies-on-the-spot-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News : पटना के वीआईपी बेली रोड पर चिड़ियाखाना के सामने कार ने शख्स को उड़ाया, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News : पटना के वीआईपी बेली रोड पर चिड़ियाखाना के सामने कार ने शख्स को उड़ाया, मौके पर मौत
Mon, 16 Sep 2024 06:15 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:15 PM IST
सार
Bihar News : पटना के बेली रोड पर फिर एक तेज रफ्तार वाहन ने एक व्यक्ति की जान ले ली। चार पहिया वाहन ने इतनी तेज टक्कर मारी कि मौके पर ही पचास साल के शख्स की जान चली गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के सबसे वीआईपी रोड कहे जाने वाले बेली रोड पर हादसा हुआ है। इसमें 50 साल के शख्स की मौत हो गई। घटना चिड़ियाघर के पास हुई। बताया जा रहा है कि ठेला पर गैस सिलेंडर लेकर वेंडर सचिवालय की ओर जा रहे थे। अचानक तेज रफ्तार एक्सयूवी गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गैस वेंडर काफी दूर फेंका गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन, इलाज के दौरान गैस वेंडर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एक्सयूवी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से एक्सयूवी चालक की पहचान की जा रही है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी निवासी कैलाश कुमार (50) के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद कैलाश के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की गिरफ्तारी करे।
विज्ञापन
तेज वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करे प्रशासन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बेली रोड पर अक्सर चालक काफी तेज रफ्तार में वाहन चलाते नजर आते हैं। ऐसा लगता है, उन्हें पुलिस प्रशासन का खौफ ही नहीं है। दो दिन के अंदर यह दूसरी घटना है। हाल में ही एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के आईएएस भवन के पीछे एक तेज रफ्तार कार ने महिला को रौंद दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था। लेकिन, कार चालक पर कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन से अपील है कि वह इन हादसों को गंभीरता से ले और वाहनों के तेज परिचालन पर रोक लगाए।
विज्ञापन