फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Accident in Bihar: 4 including Inter examinee lost their lives in Purnia, two burnt alive there

Accident in Bihar : पूर्णिया में इंटर परीक्षार्थी समेत 4 ने जान गंवाई, दो वहीं जिंदा जलकर खाक

Thu, 02 Feb 2023 07:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 02 Feb 2023 07:42 PM IST
सार

पूर्णिया में सड़क हादसे ने इंटर की छात्रा समेत चार की मौत हो गई। इस घटना में परीक्षा देने जा रही साक्षी कुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि टैंकर में आग लगने की वजह से दोनों बाईक सवार बुरी तरह से झुलस गए जिस वजह से उन दोनों की पहचान तक नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Accident in Bihar: 4 including Inter examinee lost their lives in Purnia, two burnt alive there
Accident in Bihar : पूर्णिया में इंटर परीक्षार्थी समेत 3 ने जान गंवाई, दो वहीं जिंदा जलकर खाक - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL

विस्तार

पूर्णिया में तेज रफ्तार के कहर ने इंटर की छात्रा समेत चार की जान ले ली। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के हरदा पुल की है। मृतका गंगेली नया टोला निवासी मनोज कुमार की पुत्री साक्षी कुमारी बताई जाती है। जबकि टैंकर में आग लगने की वजह से दोनों  बाईक सवार बुरी तरह से झुलस गए जिस वजह से उन दोनों की पहचान तक नहीं हो पाई। 

विज्ञापन


परीक्षार्थी की मौत 
घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्णिया कॉलेज की छात्रा साक्षी अपने पिता मनोज कुमार के साथ इंटर की परीक्षा देने उर्सु लाइन परीक्षा सेंटर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक में  पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही मनोज कुमार सड़क के बायीं ओर जबकि साक्षी सड़क के दाहिने तरफ गिर पड़ी। सड़क पर गिरते ही साक्षी को ट्रक कुचलते हुए फरार हो गया। वहीं 
विज्ञापन


धू धू कर जले टैंकर में बाईक सवार भी जले 
दूसरी घटना सदर थाना क्षेत्र के NH-31 बायपास खाद फैक्टी के पास हुई जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के संबंध में लोगों का कहना है कि जीरोमाइल गुलाबबाग की तरफ से तेज रफ्तार से एक कंटेनर आ रहा था जिसकी चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक्सीडेंट होते ही कंटेनर में अचानक आग लग गई जिससे दोनों बाईक सवार बुरी तरह झुलस गए। लोगों ने यह भी कहा कि वे उस समय घायल थे या उनकी मौत उसी समय हो गई यह समझने से पहले ही टैंकर में भयंकर आग लग गई और देखते ही देखते पूरा टैंकर धू-धू कर जलने लगा। इस आग में दोनों बाईक सवार जलकर राख हो गए। स्थिति यह हो गई थी कि बाइक सवार लोगों को पहचाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन घटनास्थल पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तबतक सबकुछ खत्म हो चूका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक और चार चक्का वाहन में टक्कर 
वहीं तीसरी घटना  सरसी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर के पास की है जिसमें  कोरठबाड़ी निवासी आशुतोष कुमार अपने परिवार के साथ पूर्णिया से रघुनाथपुर गांव जा रहे थे। तभी रघुनाथपुर के समीप सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उस वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। इस जोरदार टक्कर में आशुतोष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जीएमसीएच में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed