राजनीतिक गुंडागर्दी पर उतरी केन्द्र सरकारः केजरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ गलबहियां उनके ही कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रही। नीतीश कुमार के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे केजरीवाल का पटना एयरपोर्ट पर उनके ही समर्थकों ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया।
आप समर्थकों ने केजरीवाल 'गो बैक' के नारे भी लगाए। आप कार्यकर्ताओं का कहना था कि केजरीवाल ने लालू यादव के जोड़ीदार नीतीश कुमार का समर्थन कर अपने भ्रष्टाचार से लड़ने के वादों का भुला दिया है।
वहीं तमाम विरोधों को दरकिनार करते हुए केजरीवाल नीतीश कुमार संग उनके कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि मौका बेशक पटना में आयोजित प्रशासनिक सेवाओं में गुड गर्वनेंस कार्यक्रम का रहा लेकिन दोनों नेताओं के बीच जुगलबंदी आगामी बिहार चुनाव के लिए नई राह तैयार करती नजर आई।
बिहार सरकार की नीतियों की जमकर की तारीफ
पहले नीतीश कुमार दिल्ली में केजरीवाल के बिहार सम्मान कार्यक्रम में जिस गर्मजोशी के साथ शामिल हुए उसी गर्मजोशी के साथ केजरीवाल पटना में नीतीश के साथ मंच साझा करते नजर आए।
दोनों नेताओं के बीच बढ़ती नजदीकियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है नीतीश जहां केजरीवाल के दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग का समर्थन करते नजर आए वहीं केजरीवाल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की नीतीश की मांग का खुलकर समर्थन कर रहे हैं।
पटना में भी केजरीवाल नीतीश कुमार का गुणगाान करने से पीछे नहीं रहे। बोले नीतीश के सुशासन की गूंज दिल्ली तक है। नीतीश कुमार सुशासन के सीएम हैं। केजरीवाल के अनुसार राजनीति में आने के बाद उन्हें नीतीश कुमार से काफी कुछ सीखने को मिला।
केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान केजरीवाल ने नीतीश कुमार की इस बात के लिए भी तारीफ की कि उनके एक बार कहने पर ही बिहार के सीएम ने अपने अधिकारियों को दिल्ली एसीबी के लिए भेज दिया। एंटी करप्शन ब्यूरो में बिहार के ईमानदार अधिकारियों की वजह से अच्छा काम कर रहा है।
वहीं इस मौके पर केजरीवाल केन्द्र सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने एसीबी में आईपीएस मीणा की उप राज्यपाल नजीब जंग द्वारा की गई नियुक्ति के बहाने केन्द्र पर निशाना साधा। कहा केन्द्र उन्हें जानबूझकर काम नहीं करने दे रही है।
दिल्ली में बिजली के दामों और पानी मुफ्त करने के अपने चुनावी वादों को पूरा करने का दावा भी उन्होंने किया। हालांकि इसके बहाने भी वो केन्द्र पर लगातार निशाना साधते रहे।
100 करोड़ विज्ञापन पर खर्चे, गली एक भी साफ नहीं हुई
केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि इस अभियान के प्रचार पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए लेकिन अभी तक देश की कोई एक भी गली पूरी तरह साफ नहीं कर पाए।
किसानों से जमीन लाने के लिए अध्यादेश लाने जा रहे हैं जिसमें साफ है कि उनकी जमीन जबरन छीनी जाएगी। कालाधन के नाम पर आज तक एक भी चवन्नी नहीं ला पाए।
केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार उन्हें खुलकर काम नहीं करने दे रही, उनके कार्यकर्ताओं और विधायकों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। वहीं मोदी द्वारा बिहार को दिए गए स्पेशल पैकेज को उन्होंने बिहार के लोगों को खरीदने की साजिश बताया।