फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   AAP prepares to contest all 40 LS seats in Bihar

बिहार की 40 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने को तैयार 'आप'

Fri, 20 Dec 2013 01:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 20 Dec 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
AAP prepares to contest all 40 LS seats in Bihar
आम आदमी पार्टी की बिहार यूनिट ने खुद को तैयार करते हुए इस बात पर फैसला ले लिया है कि पार्टी बिहार में सभी 40 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


यह फैसला गुरुवार को लिया गया जहां 4 क्षेत्रीय अधिकारियों ने लोकसभा चुनावों के इस कदम का निर्णय लिया। पार्टी ने अपनी सारी तैयारियां कर दी हैं और जल्द ही औरचारिक रूप से भी बिहार लोकसभा में चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी जाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पार्टी के एक लीडर ने बताया कि पार्टी का एक औपचारिक ढ़ांचा बनना बहुत जरूरी हो गया था। खासपर इस समय जबकि लोग ऐसी अफवाहों को हवा दे रहे थे कि आम आदमी पार्टी के कुछ लोगों ने दूसरी पार्टी से हाथ मिला लिया है।
विज्ञापन


'आप' देशभर में झाड़ू फेरने की तैयारी में
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आप बिहार में मुख्यत: 4 भागों में बंटी हुई है। मिथलांचल, मगध, भागलपुर-मुंगेर और उत्तरी बिहार। और पार्टी इन दिनों खुद को मजबूत करने के लिए मेहनत कर रही है।

पार्टी ने पटना में अपना एक सक्रिय ऑफिस भी बना लिया है जहां हेल्प लाइन के लिए एक नंबर भी जारी किया जा चुका है ताकि लोग आकर पार्टी में जुड़ने या किसी और काम के लिए संपर्क कर सकें।


आम आदमी पार्टी का दावा है कि लोकसभा इलेक्शन से पहले यहां 7 लाख लोगों जोड़ने की तैयारियां हैं। इसके अलावा लोगों को पार्टी में शामिल करने के लिए डोर-टू-डोर कैंपेनिंग की जाएगी। और गांवों में पार्टी के विज्ञापन के लिए एक वैन की व्यवस्था भी होगी।

पार्टी के एक सदस्य का कहना है कि भले ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने की कोशिश की जा रही है लेकिन यदि यह सामने आया कि किसी पर कोई आपराधिक मामला चल रहा है  तो उसकी सदस्या निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed