फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man was kidnapped in Bettiah and a ransom of Rs 5 lakh was demanded; Threat of death if not given

Bihar Crime: बेतिया में एक युवक का अपहरण, फिरौती के लिए पांच लाख रुपये की मांग; न देने पर जान से मारने की धमकी

Tue, 03 Oct 2023 07:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Oct 2023 07:52 PM IST
सार

Bihar Police: एसपी किरण कुमार यादव ने बताया कि युवक के अपहरण के मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार युवक की बरामदगी के लिए मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बहुत जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
A young man was kidnapped in Bettiah and a ransom of Rs 5 lakh was demanded; Threat of death if not given
अपहृत युवक संदीप खटीक, अपहरणकर्ता ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर दी धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में एक युवक का अपहरण करने के बाद पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है। साथ ही रकम न देने पर युवक को जान से मारने की धमकी दी गई है। मामला बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र के तमकुही गांव का है। अपहृत युवक की पहचान तमकुही गांव निवासी राजेश खटीक के बेटे संदीप खटीक (18) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संदीप खटीक दो अक्टूबर को एटीएम से पैसा निकालने के लिए अपने घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन करना शुरू कर दी। काफी तलाशने के बाद भी युवक का कुछ अता-पता नहीं चला। जब संदीप खटीक के नंबर पर परिजन फोन किए तो दूसरे व्यक्ति फोन उठा लिया और कहा कि आपके बेटे का अपरहण हो गया है। आप लोग फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये भेज दीजिए। अन्यथा आपके बेटे को जान से मार दिया जाएगा। साथ ही अपराधियों ने एक मैसेज भेजकर फिरौती न देने पर जान से मार देने या उसे पांच लाख रुपये में बेच देने कि बात कही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अपहृत युवक की मां इस्रावती देवी ने तीन अक्टूबर को धनहा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, एसपी किरण कुमार यादव ने बताया कि मामले में कांड दर्ज कर लिया गया है। पुलिस लगातार युवक की बरामदगी के लिए गहनता से मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बहुत ही जल्द युवक को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed