फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man raped a two and a half year old girl in Kishanganj, relatives got death threats from accused

Bihar Crime: किशनगंज में ढाई साल की बच्ची से युवक ने किया दुष्कर्म, परिजनों को जान से मारने की दी धमकी

Tue, 25 Apr 2023 08:28 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 25 Apr 2023 08:28 PM IST
सार

पीड़िता की मां ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने घर पर काम कर रही थी। उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ समय बाद जब उसने अपनी बच्ची को खोजा तो वह कहीं नहीं मिली। उसी पास के मक्के के खेत से एक बच्ची के रोने की आवाज आई। जब उसने दौड़कर खेत में जाकर देखा तो अपनी बच्ची को बुरी हालत में पाया। वहीं, शमशेर नामक 21 साल का आरोपी युवक मौके से भाग निकला।

विज्ञापन
A young man raped a two and a half year old girl in Kishanganj, relatives got death threats from accused
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बिहार के किशनगंज से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मक्के के खेत में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दो साल छह महीने की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की वारदात को एक 21 साल के युवक ने अंजाम दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने घर पर काम कर रही थी। उसकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी। कुछ समय बाद जब उसने अपनी बच्ची को खोजा तो वह कहीं नहीं मिली। उसी पास के मक्के के खेत से एक बच्ची के रोने की आवाज आई। जब उसने दौड़कर खेत में जाकर देखा तो उसने अपनी बच्ची को बुरी हालत में पाया। वहीं, शमशेर नामक 21 साल का आरोपी युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता की मां बच्ची को बेहोशी की हालत में लेकर आरोपी शमसेर आलम को खोजने उसके घर पहुंची। इस दौरान आरोपी के परिजनों ने पीड़ित बच्ची की मां को थाने में न जाकर बात को दबाने की बात कही। बात न मानने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद पीड़िता मां ने थाना पहुंचकर उक्त घटना की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। साथ ही न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहादुरगंज थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां ने संपूर्ण जानकारी देते हुए केस दर्ज करवाया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed