फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A young man raped a minor sleeping in house in Bettiah, relatives thrashed accused after catching him

Bihar: घर में सो रही नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म, शोरगुल होने पर परिजनों ने रस्सी से बांधकर जमकर की पिटाई

Sat, 06 May 2023 07:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 06 May 2023 07:08 PM IST
सार

पीड़िता के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी युवक के सहजाती होने के कारण शुक्रवार देर शाम करीब पांच बजे तक स्थानीय लोगों ने मामले को रफा-दफा करने को लेकर पंचायत बैठाई। लेकिन मामला नहीं सुलझा। उसके बाद पीड़िता के पिता ने लौरिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। 

विज्ञापन
A young man raped a minor sleeping in house in Bettiah, relatives thrashed accused after catching him
परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में अपने घर में सो रही एक 17 साल की नाबालिग युवती से उसके कमरे में घुसकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। हालांकि पीड़िता के शोरगुल करने पर उसके पिता और भाई ने आरोपी युवक को पकड़कर घर में ही रस्सी से बांधकर जमकर पिटाई की। मामला जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की के पिता ने लौरिया थाने में आवेदन देकर आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पीड़ित नाबालिग के पिता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात करीब दस बजे वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर सोने चले गए। करीब 10:30 बजे उनकी बेटी के कमरे में लौरिया थाना क्षेत्र के बरवा शेख टोली गांव निवासी अशरफ देवान घुस गया। फिर उसने जबरन उनकी बेटी से दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी के हल्ला करने पर उन्होंने अपने बेटे के साथ मिलकर आरोपी युवक को पकड़कर घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन


मामला रफा दफा करने के लिए बैठाई गई पंचायत
पीड़िता के पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी युवक के सहजाती होने के कारण शुक्रवार देर शाम करीब पांच बजे तक स्थानीय लोगों ने मामले को रफा-दफा करने को लेकर पंचायत बैठाई। लेकिन मामला नहीं सुलझा। उसके बाद पीड़िता के पिता ने लौरिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पीड़ित नाबालिग युवती को अपने साथ थाने लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक का पैर हाथ बंधा वीडियो हुआ वायरल
आरोपी युवक अशरफ देवान का एक वीडियो शनिवार देर शाम सामने आया। वीडियो में देखा जा रहा है कि कुछ लोग आरोपी युवक अशरफ को रस्सी से हाथ-पैर बांधकर कुर्सी पर बैठाए हुए हैं और उससे पूछताछ कर रहे हैं। हालांकि यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।


लौरिया थाना अध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि पीड़ित नाबालिग युवती के पिता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है। पीड़ित नाबालिग को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed