फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A woman half-burnt body was found in a plastic bag

Bihar Crime: प्लास्टिक की थैली में महिला का मिला अधजला शव, राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना, जांच शुरू

Mon, 29 Apr 2024 04:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Apr 2024 04:06 PM IST
सार

Bihar Crime: आरा में प्लास्टिक की थैली में बंधा हुआ महिला का अधजला शव बरामद किया गया है। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है।

विज्ञापन
A woman half-burnt body was found in a plastic bag
प्लास्टिक की थैली में महिला का मिला अधजला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के गांगी पुल के नीचे एक प्लास्टिक की थैली में शव पड़ा हुआ मिला था। जिस कुत्ते नोच रहे थे। स्थानीय राहगीरों की जब नजर पड़ी और नजदीक से जाकर देखा गया तो पता चला कि उसमें एक महिला का जला हुआ शव है। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों में आग की तरह फैल गई। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ देखने को उमड पड़ी।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और नदी से शव को निकालकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में नगर थाना प्रभारी देवराज राय ने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली तो हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देखने से प्रतीत होता है कि हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को प्लास्टिक में बांधकर या फेंका गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed