{"_id":"5d8f45668ebc3e017941f224","slug":"a-video-viral-to-social-media-for-trying-to-sexual-harresment-a-minor-girl-in-rajgir-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशिश, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
Sat, 28 Sep 2019 05:29 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के राजगीर में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने की कोशश करते हुए कुछ लड़कों का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर बवाल किया। लोगों ने राजगीर-गिरियक रोड को जाम कर दिया और आगजनी की।
विज्ञापन
मंगलवार को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। एक मिनट से अधिक के इस वीडियो में कुछ बदमाश एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर लड़की और उसके प्रेमी के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि लड़की पहाड़ी इलाके में अपने प्रेमी के साथ बैठी हुई थी। कुछ लड़कों ने पास जाकर लड़की को छेड़ना शुरू कर दिया। प्रेमी के विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद आरोपियों ने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपियों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। बाद में आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कई आरोपी लड़कों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
एसपी निलेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना नालंदा जिले की है। इस मामले की जांच का जिम्मा राजगीर के डीएसपी को दिया गया है। घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को जनता के हवाले करने और फांसी देने की मांग की है।