फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A teenager was gang-raped while returning home after watching Saraswati Puja

Bihar Crime: सरस्वती पूजा देखकर घर लौट रही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 06:01 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 06 Feb 2025 06:01 PM IST
सार

Bihar Crime: पीड़िता सरस्वती पूजा देखकर वह अपने घर को लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए दोनों ने किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
A teenager was gang-raped while returning home after watching Saraswati Puja
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेतिया में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सरस्वती पूजा देखकर लौट रही किशोरी के साथ पहले से घात लगाए एक युवक सहित एक किशोर ने दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन


घटना जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया है। दोनों में से एक नाबालिग है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के दिन किशोरी अपने घर से कुछ दूरी पर सरस्वती पूजा देखने गई थी। सरस्वती पूजा देखकर वह अपने घर को लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए दोनों ने किशोरी को सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


हालांकि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। पीड़िता रोते बिलखती अपने घर पहुंची। जब परिजन रोने का कारण पूछने लगे तो किशोरी परिजनों को कुछ भी बताना मुनासिब नहीं समझ रही थी। परिजनों के अनुरोध पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो परिजन दंग रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed