{"_id":"6429a30c754a99289a06bbc8","slug":"a-speeding-truck-hit-a-four-wheeler-in-begusarai-the-driver-died-during-treatment-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया वाहन को मारी जबरदस्त टक्कर,इलाज के दौरान चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar accident: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया वाहन को मारी जबरदस्त टक्कर,इलाज के दौरान चालक की मौत
Sun, 02 Apr 2023 09:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 02 Apr 2023 09:15 PM IST
सार
बेगूसराय के बछवारा थाना क्षेत्र के सुरों गांव में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घायल हुए चार पहिया वाहन का ड्राइवर बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : इंटरनेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में शनिवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने चार पहिया वाहन को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पहिया वाहन का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे स्थानीयों ने बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद से परिजन शोक में डूबे हैं। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के सुरों गांव स्थित एनएच 28 के पास की है। मृतक की पहचान नारे पूर्व गांव निवासी मनोज यादव (35) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात मनोज यादव अपनी गाड़ी लेकर दलसिंहसराय से घर लौट रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने सुरों गांव स्थित एनएच 28 के पास जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में ड्राइवर मनोज यादव घायल होने के बाद घंटों तक गाड़ी में फंसा रहा। बाद में आनन-फानन में किसी तरह उसे गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों ने इस घटना की जानकारी बछवारा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर बछवारा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन