फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A speeding car rammed into tea shop in Samastipur, a five-year-old child died

Road Accident: तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की दुकान में घुसी, पांच साल के बच्चे की मौत, लोगों ने जाम की सड़क

Sat, 01 Apr 2023 04:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 01 Apr 2023 04:54 PM IST
सार

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को गाड़ी चलाना सीखने के दौरान वह अनियंत्रित होकर पास की चाय दुकान में घुस गई। इस हादसे में दुकानदार के पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के विरोध में लोगों ने समस्तीपुर रोसरा मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। बाद में मुफस्सिल थना पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
A speeding car rammed into tea shop in Samastipur, a five-year-old child died
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को गाड़ी चलाना सीखने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पास की ही एक चाय दुकान में घुस गया। इस हादसे में दुकान के अंदर बैठे चाय दुकानदार के पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में महादेव स्थान के पास हुआ। इस घटना के विरोध में लोगों ने समस्तीपुर रोसरा मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। बाद में मुफस्सिल थना पुलिस के हस्तक्षेप पर सड़क जाम खोला गया। पुलिस ने शव जब कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यूडी केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन



मृतक बच्चा अंतरिक्ष कुमार

जानकारी के मुताबिक, दिन के करीब 11 बजे अनुज गिरी अपनी चाय दुकान में ग्राहकों को चाय दे रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन उनकी चाय दुकान में घुस गया। इस घटना में ग्राहक तो बाल-बाल बच गए, लेकिन चाय दुकानदार अनुज गिरी का पांच साल का बेटा अंतरिक्ष कुमार गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी ओर, विरोध में लोगों ने लखी चौक पर बांस बल्ला लगाकर समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। साथ ही इस घटना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कर रहे थे। बाद में प्रखंड प्रशासन की ओर से तत्काल दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिए गए। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
five year old child died samastipur
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed