Road Accident: तेज रफ्तार कार का कहर, चाय की दुकान में घुसी, पांच साल के बच्चे की मौत, लोगों ने जाम की सड़क
समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को गाड़ी चलाना सीखने के दौरान वह अनियंत्रित होकर पास की चाय दुकान में घुस गई। इस हादसे में दुकानदार के पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे के विरोध में लोगों ने समस्तीपुर रोसरा मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। बाद में मुफस्सिल थना पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया। पुलिस ने यूडी केस दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले में शनिवार को गाड़ी चलाना सीखने के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पास की ही एक चाय दुकान में घुस गया। इस हादसे में दुकान के अंदर बैठे चाय दुकानदार के पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवस निजामत गांव में महादेव स्थान के पास हुआ। इस घटना के विरोध में लोगों ने समस्तीपुर रोसरा मार्ग को तीन घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। बाद में मुफस्सिल थना पुलिस के हस्तक्षेप पर सड़क जाम खोला गया। पुलिस ने शव जब कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और यूडी केस दर्ज कर लिया।
मृतक बच्चा अंतरिक्ष कुमार
जानकारी के मुताबिक, दिन के करीब 11 बजे अनुज गिरी अपनी चाय दुकान में ग्राहकों को चाय दे रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन उनकी चाय दुकान में घुस गया। इस घटना में ग्राहक तो बाल-बाल बच गए, लेकिन चाय दुकानदार अनुज गिरी का पांच साल का बेटा अंतरिक्ष कुमार गाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
दूसरी ओर, विरोध में लोगों ने लखी चौक पर बांस बल्ला लगाकर समस्तीपुर रोसड़ा मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। साथ ही इस घटना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कर रहे थे। बाद में प्रखंड प्रशासन की ओर से तत्काल दाह संस्कार के लिए 20 हजार रुपये पीड़ित परिवार को दिए गए। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया।